राष्ट्रीयलेटेस्टस्लाइडर

कम यात्रियों व कोरोना के चलते रेलवे का बड़ा फैसला, नौ मई से राजधानी समेत 28 ट्रेनों के संचालन पर लगाई रोक

नई दिल्ली। पूरे देश में कोरोना संक्रमण से कहर बरपा रखा है। राज्य सरकारें कई तरह की पाबंदिया लगा रही है। ऐसे में रेलवे ने भी यात्रियों की आवाजाही रोकने का फैसला किया है। उत्तरी रेलवे ने आगामी नौ मई से राजधानी समेत कई ट्रेनों के संचालन पर अग्रिम आदेशों तक रोक लगा दी है। रेलवे कुल 28 ट्रेनों पर फिलहाल रोक लगाई है। बताया गया है कि उत्तरी रेलवे ने 8 (अप एंड डाउन) शताब्दी स्पेशल ट्रेनें तो 2 जोड़ी जन शताब्दी, चार जोड़ी दुरंतो, 4 राजधानी ट्रेनों के संचालन पर रोक लगाई है। कई स्पेशल, फेस्टिवल स्पेशल और वंदे भारत ट्रेनों को भी रद्द किया गया है। नई दिल्ली-कालका शताब्दी स्पेशल (02005,02006), नई दिल्ली-अमृतसर शताब्दी स्पेशल (02013,02014), नई दिल्ली-देहरादून शताब्दी स्पेशल (02018,02029), नई दिल्ली देहरादून जनशताब्दी स्पेशल (02055,02056), पुणे निजामुद्दीन दुरंतो स्पेशल (02263,02264), दिल्ली सराय रोहिल्ला-जम्मू दुरंतो स्पेशल (02265,02266), कोटा देहरादून स्पेशल (02401,02402), चेन्नई सेंट्रल-निजामुद्दीन (02433,02434) राजधानी स्पेशल जैसी ट्रेनों को रद्द किया गया है। पिछले साल भी कोरोना संक्रमण को रोकने के लिए देशभर में लागू लॉकडाउन के बाद पैसेंजर ट्रेनों को बंद कर दिया गया था।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button