राज्यलेटेस्टस्लाइडर

आक्सीजन प्लांट में धमाका, दो की मौत, दस से अधिक घायल

लखनऊ। कोरोना मरीजों की जान बचाने का जरिया बनी आॅक्सीजन को बनाने के दौरान हुई धमाके में कम से कम दो लोगों की मौत की खबर है जबकि दस से अधिक के घायल होने का समाचार है। लखनऊ के चिनहट प्लांट में यह हादसा हुआ। बताया जा रहा है कि बुधवार दोपहर आॅक्सीजन रिफिलिंग के दौरान सिलिंडर फटने से भीषण ब्लास्ट हो गया। इससे वहां काम कर रहे 10 से ज्यादा मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गए। वहीं दो की मौत हो गई है। सभी को गोमतीनगर स्थित लोहिया अस्पताल भेजा गया जहां उनका इलाज चल रहा है। ब्लास्ट इतना भीषण था कि आसपास के इलाका भी दहल उठा। हादसे में कई मजदूर झुलस गए। वहीं कई मजदूरों की स्थिति गंभीर बनी हुई है। आॅक्सीजन प्लांट पर रेस्क्यू आॅपरेशन जारी है। मौके पर फायर ब्रिगेड व पुलिस की टीम है। फंसे हुए लोगों को घटना स्थल से निकाला जा रहा है। वहीं मौके पर पुलिस कमिश्नर व भारी संख्या में पुलिस फोर्स रेस्क्यू कर रही है। डीएम अभिषेक प्रकाश ने बताया कि एक सिलेंडर के ब्लास्ट होने की वजह से तीन लोगों के आहत व पांच लोगों के घायल होने की सूचना है। सभी घायलों को इलाज के लिए भर्ती करा दिया गया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button