लेटेस्टशहर

संभव के अंतर्गत नगर आयुक्त ने मौके पर कई समस्याओं का किया निस्तारण

गाजियाबाद। महापौर आशा शर्मा व नगर आयुक्त महेंद्र सिंह तंवर द्वारा संयुक्त रुप से संभव कार्यक्रम के अंतर्गत विशेष जन सुनवाई की गई जिसमें सभी विभागों के विभागीय अध्यक्ष तथा अपर नगर आयुक्त उपस्थित रहे। संभव के अंतर्गत 53 संदर्भ प्राप्त हुए जिसमें 27 मांग तथा 26 शिकायतें प्राप्त हुई। महापौर आशा शर्मा तथा नगर आयुक्त द्वारा अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से प्राप्त शिकायतों पर कार्यवाही करने के निर्देश दिए गए अधिकारियों द्वारा भी तत्काल संबंधित विभाग के अवर अभियंता अधिशासी अभियंता तथा जोनल प्रभारी इत्यादि के माध्यम से कार्यवाही कराई गई। नगर आयुक्त द्वारा बताया गया कि संभव विशेष जनसुनवाई के अंतर्गत प्राप्त शिकायतों का जल्द से जल्द निस्तारण कराने का प्रयास किया जा रहा है जिसमें पूर्व में प्राप्त यानी कि 21 जून को प्राप्त शिकायतों पर कार्यवाही की जा चुकी है। इसी प्रकार 28 जून को प्राप्त शिकायतों एवं मांग पर अधिकारियों द्वारा कार्यवाही कराई जा रही है, कुछ शिकायतें जिन पर संबंधित अधिकारी जो फील्ड में काम करते हैं उनको संपर्क करते हुए विजयनगर सेक्टर 12 प्रताप विहार से आरके सिंह द्वारा कूड़े की गाड़ी के बारे में शिकायत दर्ज कराई जिसका तत्काल निस्तारण कराया गया इसी प्रकार पीने के पानी की समस्या के बारे में शिकायत प्राप्त हुई जिसका भी तत्काल निस्तारण कराया गया अन्य कई शिकायतें जिन पर अधिकारियों से संपर्क साधते हुए तत्काल कार्यवाही के आदेश दिए। महापौर तथा नगर आयुक्त द्वारा अधिकारियों को कड़े निर्देश दिए गए कि वह मौके पर जाकर शिकायतकर्ता से संपर्क साधते हुए कार्यवाही को कराएं जिससे की शत-प्रतिशत कार्यवाही का परिणाम प्राप्त हो साथ ही मांग के ऊपर योजनाबद्ध तरीके से कार्यवाही करने के लिए निर्देशित किया गया है। निर्माण विभाग से 19 शिकायतें तथा मांग के संदर्भ प्राप्त हुए। अतिक्रमण के दो संदर्भ प्राप्त हुए। विजयनगर तथा वसुंधरा के संदर्भ प्राप्त हुए। संपत्ति विभाग से संबंधित तीन संदर्भ प्राप्त हुए। उद्यान विभाग से संबंधित सात संदर्भ प्राप्त हुए। स्वास्थ्य विभाग से संबंधित चार संदर्भ प्राप्त हुए। जलकल विभाग से संबंधित 8 संदर्भ प्राप्त हुए। प्रकाश विभाग से संबंधित एक संदर्भ में प्राप्त हुआ तथा टैक्स के संबंध में एक संदर्भ प्राप्त हुआ तथा सबसे ज्यादा मांग निर्माण कार्यों की रही है और सबसे कम शिकायत स्वास्थ्य विभाग की प्राप्त हुईं। अन्य जलकल विभाग तथा उद्यान विभाग की शिकायतें भी प्राप्त हुई जिन पर कार्यवाही करने के लिए अधिकारियों को निर्देशित किया गया। महापौर तथा नगर आयुक्त की उपस्थिति में अपर नगर आयुक्त अरुण कुमार यादव, अपर नगर आयुक्त शिवपूजन यादव, उद्यान प्रभारी डा. अनुज कुमार सिंह, मुख्य अभियंता निर्माण एनके चौधरी, जलकल विभाग से योगेंद्र यादव तथा अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button