लेटेस्टशहर

मुरादनगर गंगनहर में डूबे व्यक्ति को एनडीआरएफ ने बचाया

गाजियाबाद। आपदा में हर समय तैयार रहने वाली एनडीआरएफ ने मुरादनगर गंगनहर में डूब रहे व्यक्ति को बचाया है। दरअसल थाना मुरादनगर से अभय निवासी मोदीनगर के गंगनहर में डूबने की सूचना प्राप्त हुई थी। एनडीआरएफ से मोहम्मद शकील के नेतृत्व में डीप डाइवर्स की टीम मुरादनगर गंगनहर में अभय को तलाश रही थी तभी डीप डाइवर सप्ति राठी की नजर पड़ी कि 100 मीटर दूर नहर में तैर रहा व्यक्ति अचानक डूब गया है। सप्ति राठी ने दौड़कर उस स्थान पर छलांग लगाई और उक्त व्यक्ति को बाहर निकाला। इस व्यक्ति की पहचान मोदीनगर निवासी विनोद कुमार के रूप हुई, जिसकी नब्ज बंद हो चुकी थी और सांस भी नहीं आ रहा था। सप्ति राठी के साथी डीप डाइवर अमित कुमार, राजेन्द्र भट्ट, नरेंद्र व प्रदीप शुक्ला ने तुरंत सीपीआर और माउथ टू माउथ देना शुरू किया। करीब तीन मिनट बाद विनोद की सांस आनी शुरू हो गई। 15 मिनट बाद विनोद घटनास्थल से चलकर अपने घर लौट गया। बटालियन के कमांडेंट प्रवीण कुमार तिवारी ने पूरी टीम के प्रयासों की सराहना कर प्रोत्साहन किया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button