राजनीतिलेटेस्टशहर

अग्निपथ के विरोध में कांग्रेस का सत्यग्रह आंदोलन

गाजियाबाद। सेना में युवाओं की चार साल के लिए भर्ती के लिए शुरू की गई अग्निपथ योजना का विरोध हो रहा है। कांग्रेस ने इस योजना के विरोध में सत्यग्रह आंदोलन छेड़ रखा है। सोमवार को दो अलग-अलग जगहों पर कांग्रेसियों ने सत्यग्रह किया। कलेक्ट्रेट के सामने जिला कांग्रेस कमेटी व गांधी पार्क में महानगर कांग्रेस कमेटी ने सत्यग्रह कर उक्त योजना को खत्म करने और पहले की तरह ही सेना में युवाओं की भर्ती की मांग करते हुए देश राष्टÑपति शासन लगाने की मांग की गई। सत्यग्रह आंदोलन में कांग्रेस के स्थानीय नेताओं के अलावा कर्ई दिग्गज भी पहुंचे। हाथों में योजना के विरोध को लेकर लिखे गए नारों से अपनी मांग उठाई।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button