लेटेस्टशहर

केन्द्रीय श्रम एवं पर्यावरण मंत्री को समस्याओं से कराया अवगत

  • उत्थान समिति के अध्यक्ष ने अपनी लिखी पुस्तक भी केन्द्रीय मंत्री को की भेंट
    नई दिल्ली।
    उत्थान समिति के पदाधिकारियों का एक प्रतिनिधिमंडल अध्यक्ष सतेन्द्र सिंह के नेतृत्व में केन्द्रीय श्रम एवं पर्यावरण मंत्री भूपेन्द्र यादव से मिला तथा उनसे श्रम विभाग के साथ-साथ पर्यावरण के मुद्दों पर चर्चा की। उन्होंने श्रम विभाग की विभिन्न समस्याओं के विषय में केन्द्रीय श्रम मंत्री को अवगत कराया। केन्द्रीय श्रम एवं पर्यावरण मंत्री ने उत्थान समिति के सभी पदाधिकारियों आश्वस्त किया कि समस्याओं का जल्द निवारण किया जाएगा। उत्थान समिति ने अभी हाल ही में दिल्ली एवं एनसीआर में कराए गए भूगर्भ जल की सर्वे रिपोर्ट सौंपी तथा दूषित होते भूगर्भ जल को बचाने के लिए आवश्यक कार्यवाही करने का अनुरोध किया।
    केन्द्रीय श्रम मंत्री को उन्होंने अपनी लिखी पुस्तक भारत में पर्यावरण एवं स्वच्छता के मायने भी भेंट की।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button