राष्ट्रीयलेटेस्टस्लाइडर

पीएम मोदी ने मिर्जापुर में किया चुनावी सभा को संबोधित, कहा-बेटे की तरह कर्ज चुकाऊंगा

वाराणसी। उत्तर प्रदेश चुनाव 2022 चुनाव के सातवें एवं अंतिम चरण के मतदान के लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शुक्रवार को मिर्जापुर में एक सभा को संबोधित किया। उन्होंने जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि मिर्जापुर में गरीब मां कह रही है कि हमने मोदी का नमक खाया है। एक मां मेरे लिए ये शब्द बोलती है। उन्होंने कहा कि यह मेरे लिए शब्द नहीं आशीर्वाद है। उन गरीब मां को मैं कह रहा हूं, आपने मोदी का नमक नहीं खाया। आपके वोट नमक पहुंचा रहे हैं। जो नमक आपने खिलाया है जीवन भर एक बेटे की तरह मां ये नमक का कर्ज चुकाऊंगा।
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने जनता से सीधे सवाल भी किए। उन्होंने कहा कि राष्ट्र भावना वाला नेतृत्व चाहिए। जो ईमानदार हो, जो विकास के लिए दिन रात मेहनत करना जानता हो? या जिनका इतिहास परिवारवाद की काली स्याही से रंगा हो। उसे आप जानते हैं। हजारों करोड़ घोटालों, यूपी को लूटने, आतंकी व दंगाई को मदद करने वाले, माफिया को पालने का इतिहास है। ये देश व यूपी का भला नहीं कर सकते हैं। बस समाज को तोड़ो और लोगों को बांटो व सरकार में आकर लूटो। क्या ये खेल पसंद है? ऐसा खेल खेलने देना है क्या? ऐसे लोगों के लिए गरीब की मदद व चिंता करने की फुर्सत नहीं है। ये यूपी व देश को ताकतवर नहीं बना सकते। इसलिए आपको एकजुट होकर साथ खड़े होकर कंधे से कंधा मिलाकर खड़े होने का समय है। समर्थ भारत, शसक्त यूपी को साकार करने के लिए वोट दें। प्रधानमंत्री ने कहा कि इस समय पूरा विश्व इस शताब्दी के बहुत नाजुक दौर में हैं। महामारी, अशांति, अनिश्चितता इससे आज दुनिया के अनेक देश प्रभावित हो रहे हैं। संकट चाहे जितना भी गहरा हो, भारत के प्रयास उससे भी ज्यादा बड़े रहे हैं, उससे भी ज्यादा दृढ़ रहे हैं। अफगानिस्तान में हजारों भारतीय संकट में फंसे तो हमने आॅपरेशन देवी शक्ति चलाकर अनेकों भारतीयों को वहां से सुरक्षित बाहर निकाला। कोरोना में हमारे लाखों भारतीय पूरी दुनिया में फंसे हुए थे। भारत ने आॅपरेशन वंदे भारत चलाकर अपने एक-एक नागरिक को वापस आने में मदद की। अभी यूक्रेन की स्थिति सारी दुनिया देख रही है। युद्ध में फंसे अपने एक एक नागरिक को, हमारे विद्यार्थियों को वापस लाने के लिए भारत दिन रात जुटा हुआ है। ‘आॅपरेशन गंगा’ चलाकर हम हजारों बच्चों को यूक्रेन से सुरक्षित ला चुके हैं। पीएम मोदी ने कहा कि छह चरणों में उत्तर प्रदेश ने भाजपा और एनडीएमके सुशासन के लिए भारी मतदान किया है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी वारणसी में रोड शो कर रहे हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button