लेटेस्टशहर

श्रीराम सदियों तक मार्ग प्रशस्त करते रहेंगे: अनिल आर्य

गाजियाबाद। केन्द्रीय आर्य युवक परिषद के तत्वावधान में श्री राम नवमी पर्व आॅनलाइन जूम पर मनाया गया और श्रीराम के जीवन दर्शन पर चर्चा की गई। वैदिक विद्वान आर्य रविदेव गुप्ता ने कहा कि श्री राम ने राक्षसों, आतंकवादियों का वध करके शांति की स्थापना की, आज भी अनेकों देशद्रोह के स्वर सुनाई देते हैं जिसका प्रतिउत्तर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी दे रहे हैं। उन्होंने एक मजबूत आर्याव्रत की स्थापना की तभी आज भी लोग रामराज्य की कल्पना करते हैं। वह एक आदर्श पुत्र, आदर्श पति, आदर्श भाई, आदर्श मित्र व आदर्श राजा भी रहे। उन्होंने अपने जीवन में आदर्श स्थापित किये, वह सदियों तक समाज का मार्ग प्रशस्त करते रहेंगे। केन्द्रीय आर्य युवक परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष अनिल आर्य ने कहा कि हजारों वर्ष बाद भी उनको याद करना उनके गुणों के कारण ही है। व्यक्ति की यश कीर्ति उसके कार्यों के कारण ही जीवित रहती है। मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम ने जीवन मे कुछ मर्यादाओं को तय किया व उनका पालन किया तभी वह समाज में आदर्श बन पाए। आर्य नेत्री डॉ. सुषमा आर्या ने उनके 16 गुणों की चर्चा करते हुए उन्हें आत्मसात करने की प्रेरणा दी। केन्द्रीय आर्य युवक परिषद उत्तर प्रदेश के महामंत्री प्रवीण आर्य ने कहा कि श्रीराम जन जन के राम हैं, उनका जीवन चरित्र सर्वोत्तम है। अध्यक्ष सोमरत्न आर्य ने भी श्री राम नवमी की बधाई दी। गायिका ईश्वर देवी, कुसुम भंडारी, नरेश खन्ना, संतोष डावर, प्रवीना ठक्कर, रवीन्द्र गुप्ता, जनक अरोड़ा, वीरेन्द्र आहूजा आदि ने मधुर गीत सुनाये। आचार्य महेंद्र भाई, आनन्द प्रकाश आर्य, राजेश मेंहदी रत्ता, सौरभ गुप्ता, अमरनाथ बत्रा, हरीओम शास्त्री, राजकुमार भंडारी, डॉ. विपिन खेड़ा, डॉ. रचना चावला आदि उपस्थित थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button