लेटेस्टशहर

पुण्यतिथि पर हवन कर चौधरी चरण सिंह को दी श्रद्धांजलि

गाजियाबाद। पूर्व प्रधानमंत्री एवं किसानों के मसीहा कहे जाने वाले चौधरी चरण सिंह की 34 वीं पुण्यतिथि पर मेरठ रोड तिराहे पर चौधरी चरण सिंह पार्क में हवन कर श्रद्धांजलि अर्पित की गई। रालोद के जिलाध्यक्ष अजय प्रमुख ने बताया कि हवन के बाद सभी कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों ने चौधरी साहब की नीतियों पर चलने का प्रण लिया। रालोद के प्रवक्ता इन्द्रजीत सिंह टीटू ने कहा कि चौधरी साहब ने हमेशा किसानों के उत्थान के लिए कार्य किया। चौधरी साहब ने ही किसानों को उनका हक दिलवाने का कार्य किया। चौधरी साहब के बाद उनके पुत्र चौधरी अजित सिंह ने भी किसानों की भलाई के लिए जीवन भर काम किया। चौधरी अजित सिंह के बाद यह जिम्मेदारी अब उनके पुत्र जयंत चौधरी पर है। उन्होंने कहा कि रालोद का एक-एक कार्यकर्ता पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने का कार्य कर रहा है। आने वाले समय में पार्टी और भी मजबूती के साथ आगे बढ़ेगी। इस अवसर पर राष्टÑीय सचिव चौधरी तेजपाल सिंह, प्रदेश महासचिव कुंवर अयूब अली, अमरजीत आदि मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button