राष्ट्रीयलेटेस्टस्लाइडर

कोरोना में दी जाने वाली दवाई मलेरिया मरीज के लिए हो सकती हैं घातक, कोरोना के साथ मलेरिया की भी कराएं जांच

नई दिल्ली। मलेरिया के मरीज को कोविड का ट्रीटमेंट देने से बड़ी दिक्कत सामने आ सकती है। ऐसे में मरीज की कम समय में हालत बिगड़ सकती है और वह कोमा भी जा सकता है। ऐसा आईआईटी इंदौर ने मलेरिया पीड़ित मरीजों के समूह पर किए अध्ययन के बाद यह कहा है। दरअसल आगामी मौसम बारिश का रहने वाला है तो मलेरिया के मामले भी बढ़ेंगे। चंूकि मलेरिया के भी लक्षण बुखार, शरीर में दर्द, सांस लेने में दिक्कत होते हैं ऐसे में मरीज को यदि कोरोना नहीं है और उसे कोरोना के इलाज में दी जाने वाली स्टेरायड दी गई मरीज की हालत बिगड़ सकती है। अध्ययन में बताया गया है कि कोरोना संक्रमित हालत में बहुत कम समय में स्वास्थ्य की स्थिति बिगड़ सकती है। स्टेरायड देने पर असामान्य न्यूरोलाजिकल लक्षणों के विकास को देखा गया। न्यूरोलाजिकल लक्षणों जैसे कि परिवर्तित चेतना, कोमा आदि को विकसित कर सकता है, जो घातक हो सकता है। अध्ययन के आधार पर सुझाव दिया गया है कि कोरोना के लक्षणों के नजर आने पर मलेरिया की जांच भी कराई जानी चाहिए आने वाले बरसात के मौसम में मलेरिया के मामले और बढ़ेंगे। ऐसे में यदि लक्षण के आधार पर मलेरिया के मरीज को कोरोना का उपचार दे दिया गया तो ऐसे मरीजों की जान बचाना मुश्किल हो जाएगा। मलेरिया और कोरोना दोनों में बुखार, शरीर में दर्द, सांस लेने में कठिनाई जैसे लक्षण दिखाई देते हैं। कोरोना उपचार में व्यापक रूप से उपयोग किए जाने वाले कार्टिकोस्टेराइड-डेक्सामेथासोन ने मलेरिया के खिलाफ बेहद बुरा असर डाला। मलेरिया से पीड़ित किसी मरीज को यदि कोरोना का उपचार दिया गया तो उसकी जान जा सकती है। भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईटी) इंदौर ने कोरोना के साथ मलेरिया पीड़ित मरीजों के समूह पर किए अध्ययन के आधार पर यह कहा है। अध्ययन में देखा गया कि मलेरिया से पीड़ित व्यक्ति को यदि कोरोना के उपचार में काम आ रहे स्टेरायड की खुराक दी जाती है तो मरीज में गंभीर न्यूरोलाजिकल साइड इफेक्ट पैदा होते हैं। इससे मरीज की जान जा सकती है। आईआईटी इंदौर ने मलेरिया के परजीवी प्लास्मोडियम फाल्सीपेरम और सार्स कोविड वायरस, दोनों ही संक्रमणों से एक साथ प्रभावित मरीजों पर अध्ययन किया। अध्ययन आईआईटी इंदौर में इंफेक्शन बायोइंजीनियरिंग ग्रुप के प्रमुख डा. हेम चंद्र झा, छात्र ओमकार इंदारी और बुद्धदेव बराल के साथ ही कलिंगा इंस्टीट्यूट आफ मेडिकल साइंस (केआईएमएस) ओडिशा के प्रोफेसर निर्मल कुमार मोहाकुड की टीम ने मिलकर किया है। डा. झा के अनुसार कोरोना महामारी के बीच लोग मलेरिया के भी शिकार हुए हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button