राष्ट्रीयलेटेस्टस्लाइडर

किसान राजनीति के प्रमुख स्तंभ चौधरी अजित सिंह का निधन, कोरोना से थे संक्रमित, मेदांता अस्पताल में ली अंतिम सांस

गाजियाबाद। रालोद प्रमुख एंव पूर्व केन्द्रीय मंत्री चौधरी अजित सिंह का निधन हो गया। वह कोरोना से संक्रमित हो गए थे और गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में भर्ती थे। गुरुवार सुबह छह बजे उन्होंने अंतिम सांस ली। उनके निधन पर देश के शीर्ष नेताओं ने शोक व्यक्त किया। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने ट्वीट कर लिखा कि राष्ट्रीय लोकदल के प्रमुख और पूर्व केन्द्रीय मंत्री चौधरी अजित सिंह के निधन की सूचना से दुख हुआ। उन्होंने किसानों के हित में हमेशा आवाज उठायी। उनके परिवार और शुभचिंतकों के प्रति मेरी शोक संवेदनाएं। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने भी उनके निधन पर शोक जताया है। टिवीट कर उन्होंने कहा है कि अजित सिंह ने केन्द्र में कई जिम्मेदारियों का निर्वाहन किया। शोक की इस घड़ी में मेरी संवेदनाएं उनके परिवार के साथ हैं। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने ट्वीट कर लिखा कि पूर्व केंद्रीय मंत्री चौधरी अजित सिंह जी के निधन का दु:खद समाचार प्राप्त हुआ। वह हमेशा किसानों के हितों के लिए आगे रहे। दु:ख की इस घड़ी में उनके परिवार व समर्थकों के प्रति अपनी गहरी संवेदनाएं व्यक्त करता हूँ। ईश्वर दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करे। उनके अलावा केन्द्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, कांग्रेस नेता राहुल गांधी आदि ने भी टवीट कर शोक संवेदना व्यक्त की हैं। चौधरी अजित सिंह को छोटे चौधरी के रूप में जाना जाता था। उनके पिता एवं पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह ने जिस तरह किसानों की आवाज को बुलंद रखा ठीक उसी तरह अजित सिंह ने भी किसानों की समस्याओं के समाधान के लिए कोई कसर नहीं छोड़ी। चौधरी चरण सिंह को किसानों का मसीहा कहा जाता है। रालोद के प्रवक्ता इन्द्रजीत सिंह टीटू ने कहा कि चौधरी अजित सिंह की कमी को कभी पूरा नहीं किया जा सकता है। भाजपा नेता ब्रजपाल तेवतिया ने भी चौधरी अजित सिंह के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button