राजनीतिलेटेस्टशहर

पंजाबी समाज के सम्मेलन में उमड़े लोग, समाज की मजबूती पर दिया बल

  • पंजाबी समाज पहले से मजबूत हुआ: रमेश ढींगरा
    गाजियाबाद।
    सामाजिक संगठन अब मजबूत होते जा रहे हैं। वे भी राजनीति में हिस्सेदारी चाहते हैं। इसी को लेकर उत्तर प्रदेश पंजाबी संगठन का एक सम्मेलन जीटी रोड स्थित बैंक्वेट हाल में आयोजित किया गया। सम्मेलन में बड़ी संख्या में लोगों ने शिरकत की। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि एवं प्रदेश अध्यक्ष रमेश ढींगरा ने कहा कि पंजाबी अब कमजोर नहीं है वह लगातार मजबूत हो रहा है। आज प्रदेश में पंजाबी संगठित हो रहा है और जल्दी ही उसकी गूंज प्रदेश में चारों तरफ सुनाई देगी। इस मौके पर पश्चिमी उत्तर प्रदेश के 25 जिलों के प्रतिनिधि मौजूद रहे। इस दौरान बड़ी घोषणा की गई। संगठन में अशोक मोंगा, सुनील मिगलानी, कमल सेखरी, मलकीत सिंह जस्सर को संरक्षक बनाया गया। अजय कालरा को पश्चिम उत्तर प्रदेश का अध्यक्ष अध्यक्ष मनोनीत किया गया। आगरा से आए संगठन के चेयरमैन सर्व प्रकाश कपूर शोकी ने अपने संबोधन में पंजाबियत और बिरादरी की मजबूती की बात कही। मुरादाबाद से पहुंचे विनोद गुंबर एवं बिंदु अरोड़ा ने भी अपनी हुंकार से सभागार को रोमांचित कर दिया। बुलंदशहर से नीति और खुर्जा से मनमोहन ने संगठन की सेवा की शपथ ली मुजफ्फरनगर राजीव ग्रोवर एवं विजय वर्मा ने संगठन की उपलब्धियों को जन जन तक पहुंचाने का कार्यभार अपने ऊपर लिया बरेली से आए मनोज अरोड़ा एवं पिंका ने प्रदेश के समस्त सदस्यों को आश्वस्त किया कि वह अपनी सेवाएं 24 घंटे संगठन को देंगे। सहारनपुर से पहुंचे महेश नारंग ने पूरी सभा में जोश भर दिया। राधे श्याम जिलाध्यक्ष सहारनपुर ने अपनी बात रखते हुए राजनीतिक भागीदारी पर बल दिया। चंदौसी से आए सतीश अरोड़ा ने सबसे पहले अपने आप को सुधारने पर बल दिया। रामराज से आए अमित कक्कड़ ने कहा कि युवा क्रांति आज पंजाबी समाज की जरूरत है। आगरा के रोहित कात्याल को पश्चिमी उत्तर प्रदेश युवा अध्यक्ष, गाजिÞयाबाद के सामंत सेखरी को महासचिव, खुर्जा से करण गुलाटी, मोदीनगर से संजीव चौधरी, संजय नय्यर, खुर्जा से करण गुलाटी हिमांशु थापर को भी संगठन में विभिन्न पदों पर नियुक्त किया गया। युवा प्रतिनिधियों ने भी संगठन में युवाओं की प्रतिभा गीता बढ़ाने की बात कही। पश्चिम उत्तर प्रदेश प्रभारी अजय ग्रोवर ने कहा पंजाबी संगठन पश्चिम उत्तर प्रदेश में निश्चित ही एक ताकत बनकर उभरेगा और अगले चुनाव में पूर्व पश्चिम उत्तर प्रदेश में पंजाबी अपनी ताकत जरूर दिखाएगा। महिला शक्ति के रूप में साक्षी नारंग को पश्चिम उत्तर प्रदेश महिला संगठन का अध्यक्ष मनोनीत किया गया। राकेश बबेजा, सरदार परमजीत सिंह, पवन पाहवा, गाजियाबाद कार्यकारिणी में मनोनीत किया गया।
    समारोह को राकेश अरोड़ा, राकेश बाटला, लोकेश डोडी, राजकुमार खुराना, विजय राठी, बलदेव राज वाधवा, अश्वनी खट्टर ले भी संबोधित किया जबकि मंच का संचालन प्रदेश संयोजक पंकज जोली एवं प्रदेश संयोजक ललित अरोड़ा ने संयुक्त रूप से किया। इस अवसर पर राकेश सेठी, राज धींगरा, लवनीश, हेमंत चावला, हरजीत सिंह, जगदीश अरोड़ा, अतुल खेड़ा, अंकुर अरोड़ा, हिमांशु थापर,गुरमीत सिंह, हरेंद्र अरोड़ा उर्फ शेरा, जगदीश मदान, महिला अध्यक्ष मोदीनगर शालिनी नय्यर, सीमा अरोड़ा, तनु चौधरी, हेमंत चावला, अमित टंडन, राजू ढींगरा, राजकुमार मेहंदी रत्ता, नरेश ढींगरा, अमोल खत्री, दीपक मक्किन आदि मौजूद रहे।

Related Articles

One Comment

Leave a Reply to Prakash Mehra Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button