लेटेस्टशहरशिक्षा

आईटीएस में फिजियोकॉन- 2022 की तृतीय कार्यशाला का आयोजन

गाजियाबाद। मुरादनगर स्थित आईटीएस इंस्टीट्यूट आफ हैल्थ एंड एलाईड साइंसेज ने फिजियोकॉन-2022 की तीसरी कार्यशाला आयोजित की। फिजियोकॉन-2022 फिजियोथेरेपी विभाग द्वारा वार्षिक रूप से आयोजित एक शैक्षिक कार्यक्रम है जो फिजियोथेरेपी छात्रों को मूल्यवान और विस्तृत ज्ञान प्रदान करता हैं जो उनके पाठ्यक्रम से अलग है। फिजियोकॉन-2022 की तीसरी कार्यशाला का विषय के-कैट एवं मोटर रिलर्निग प्रोग्राम था। इस कार्यशाला के मुख्य वक्ता डा. केएम अन्नामलाई थे।
डा. अन्नामलाई फिजियोथेरेपी के क्षेत्र में एक सुप्रसिद्ध हस्ती हैं। वह पीएम नरेन्द्र मोदी, एमएस धोनी, सचिन तेंदुलकर, राहुल द्रविड़ जैसी कई हस्तियों के साथ एक फिजियोथेरेपिस्ट के रूप में जुड़े हुए हैं। उन्होंने फिजियोथेरेपी में कई अंतरराष्ट्रीय कोर्स किये हैं। डा. अन्नामलाई वर्तमान में अहमदाबाद के अपोलो अस्पताल में 20 वर्षों से विभाग प्रमुख के रूप में कार्यरत हैं एवं गांधी ग्राम विश्वविद्यालय, तमिलनाडु के कुलाधिपति और इंडियन एसोसिएशन आॅफ फिजियोथेरेपी के राष्ट्रीय महासचिव हैं। कार्यशाला की शुरूआत आईटीएस के निदेशक सुरेन्द्र सूद, प्रधानाचार्य डा. सीएस राम द्वारा डा. अन्नामलाई के स्वागत के साथ हुई। डा. अन्ना मलाई के-कैट तकनीक के संस्थापक भी हैं।
उन्होंने इस नई विकसित तकनीक से छात्रों को अवगत कराया और बताया कि कैसे यह तकनीक गणित, जीव विज्ञान और भौतिक विज्ञान का एक संयोजन है। उन्होंने छात्रों को के-कैट तकनीक के बारे में प्रश्न पूछने का अवसर दिया और उनकी शंकाओं को प्रभावी रूप से दूर किया। भौतिक चिकित्सा के क्षेत्र में फल-फूल रही नई प्रगति पर ज्ञान प्राप्त करने के लिए छात्र अत्यधिक उत्साहित थे।
कार्यशाला का आयोजन आईटीएस द- एजूकेशन ग्रुप के वाईस चेयरमैन अर्पित चड्ढा, के नेतृत्व में किया गया जो छात्रों के ज्ञान को बढ़ाने और फिजियोथेरेपी के क्षेत्र को विकसित करने के उद्देश्य में तत्पर रहते हैं। सभी छात्रों ने इस नई उपचार की तकनीक को सिखाने के लिए उनका आभार प्रकट किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button