लेटेस्टशहर

व्यापार मंडल ने सीएमओ को किया सम्मानित

गाजियाबाद। कोरोनारोधी टीकाकरण महाभियान में पूरे प्रदेश में गाजियाबाद पहले स्थान पर आने पर व्यापार मंडल ने सीएमओ को सम्मानित किया। व्यापार मंडल की टीम ने एसीएमओ डॉक्टर सुनील कुमार त्यागी का भी सम्मान किया। इस अवसर पर सीएमओ डॉक्टर भवतोश शंखधर ने कहा कि यह मुकाम जनता की जागरुकता, स्वास्थ्य कर्मियों के अथक परिश्रम और आप जैसे समाज के लिए आगे बढ़कर कार्य करने वाले व्यक्तियों की वजह से हासिल हुआ है। वे सभी का दिल से आभार प्रकट करते हैं। इस अवसर पर राष्ट्रीय व्यापार मंडल के प्रदेश महामंत्री प्रदीप चौधरी, पश्चिम क्षेत्र उपाध्यक्ष पंडित अशोक भारतीय, मेरठ मंडल अध्यक्ष अजय सिंघल, जिलाध्यक्ष बालकिशन गुप्ता, महिला जिलाध्यक्ष डॉक्टर सोनिका शर्मा, कल्पना गौड़ आदि उपस्थित रहे।

Related Articles

One Comment

Leave a Reply to Sachin verma Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button