
गाज़ियाबाद। स्मार्ट एनजीओ के तत्वाधान में हिंट रेडियो 90.40 एफएम ने यूपीएचसी जागृति विहार, राजनगर में स्वास्थ्य जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया। इस अवसर पर हिंट रेडियो की टीम ने चिकित्सा अधिकारी डॉ. प्रियंका सामानिया का हाई रिस्क प्रेग्नेंसी विषय पर साक्षात्कार रिकॉर्ड किया।
साक्षात्कार में डॉ. सामानिया ने हाई रिस्क प्रेग्नेंसी के कारणों, लक्षणों, समय पर जांच, नियमित प्रसव पूर्व देखभाल तथा सुरक्षित मातृत्व के लिए आवश्यक सावधानियों की विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने गर्भवती महिलाओं को नियमित स्वास्थ्य जांच कराने एवं चिकित्सकीय सलाह का पालन करने के लिए प्रेरित किया।
कार्यक्रम के दौरान उपस्थित महिलाओं एवं समुदाय के अन्य सदस्यों को ब्लूटूथ स्पीकर के माध्यम से गर्भावस्था एवं मातृ स्वास्थ्य संबंधी रेडियो कार्यक्रम भी सुनवाया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य गर्भवती महिलाओं एवं उनके परिवारों में स्वास्थ्य संबंधी जागरूकता बढ़ाना तथा सुरक्षित मातृत्व को प्रोत्साहित करना।



