राष्ट्रीयलेटेस्टस्लाइडर

देश में कोरोना संक्रमण के मामले फिर चार लाख के पार

नई दिल्ली। कोरोना संक्रमण के मामले में एक बार फिर चार लाख को क्रास कर गए हैं। केन्द्रीस स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार गुरुवार को 4.12 लाख से ज्यादा नए मरीज मिले हैं और 3 हजार 982 की मौत हो गई। देश में दूसरी बार संक्रमण के मामले चार लाख से ऊपर गए हैं। इससे पहले 30 अप्रैल को चार लाख दो हजार 351 मामले सामने आए थे। लगातार बढ़ते कोरोना मरीजों की वजह से देशभर के अस्पतालों में बेड, वेंटिलेटर, रेमडेसिविर और आॅक्सीजन की किल्लत जारी है। सैकड़ों लोग बिना इलाज के ही दम तोड़ रहे हैं। शवों के अंतिम संस्कार के लिए श्मशान घाटों पर कई कई घंटों का इंतजार करना पड़ रहा है। स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार देश में संक्रमित मरीजों की कुल संख्या बढ़कर 2,10,77,410 हो गई है। वहीं कोविड से मरने वालों की संख्या 23,01,68 पहुंच गई है। कोरोना संक्रमण की यह दूसरी लहर है जबकि देश के वैज्ञानिकों ने कोरोना संक्रमण की तीसरी लहर के संकेत दे रखे हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button