राष्ट्रीयलेटेस्टस्लाइडर

कोरोना की दूसरी लहर बरपा रही कहर, अब तीसरी लहर के लिए रहें तैयार

नई दिल्ली। देश में कोरोना संक्रमण की दूसरी लहर खूब कहर बरपा रही है। पूरे देश में हाहाकार मचा हुआ है। ऐसे में एक ऐसी खबर भारत के वैज्ञानिकों ने दी है जिससे और भी डर लगता है। वैज्ञानिकों का कहना है कि भारत में कोरोना संक्रमण की तीसरी लहर भी आनी है,इसलिए इसके लिए तैयार रहना होगा। केंद्र सरकार के मुख्य वैज्ञानिक सलाहकार के विजय राघवन ने कहा है कि देश में कोरोना की तीसरी लहर भी आएगी। लेकिन यह नहीं पता कि यह कब आएगी। लेकिन हमें इसके लिए तैयार रहना होगा। उन्होंने यह भी कहा कि कोरोना की दूसरी लहर इतनी भीषण और लंबी होगी, इसका अनुमान नहीं लगाया गया था। प्रेस कॉन्फ्रेंस में उन्होंने कहा कि वायरस के अधिक मात्रा में सकुर्लेशन होने से दिक्कतें बढ़ रही हैं। वैज्ञानिक सलाहकार ने यह भी कहा कि वायरस के स्ट्रेन पहले स्ट्रेन की तरह की फैल रहे हैं। इनमें नई तरह के संक्रमण का गुण नहीं है। उन्होंने यह भी कहा कि मौजूदा वेरिएंट्स के खिलाफ वैक्सीन प्रभावी हैं। देश और दुनिया में नए वेरिएंट्स आएंगे। उन्होंने यह भी कहा कि एक लहर के खत्म होने के बाद सावधानी में कमी आने से वायरस को फिर से फैलने का मौका मिलता है। स्वास्थ्य मंत्रालय के संयुक्त सचिव लव अग्रवाल ने कहा कि देश के 10 राज्यों में पॉजिटिवटी रेट 25 फीसदी से ज्यादा है और इनमें अभी और अधिक काम करने की जरूरत है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button