लेटेस्टशहर

मेयर आशा शर्मा व नगरायुक्त ने बाबा साहेब को किया शत् शत् नमन

गाजियाबाद। नगर निगम मुख्यालय में भारत रत्न बाबा साहेब डॉक्टर भीमराव अंबेडकर की जयंती पर महापौर आशा शर्मा एवं नगर आयुक्त महेन्द्र सिंह तंवर ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित किए। मेयर आशा शर्मा ने श्रद्धा सुमन अर्पित करते हुए कहा कि बाबा साहेब संविधान के जनक हैं। हम लोगों को राजनीतिक लोक तंत्र के साथ सामाजिक लोकतंत्र को भी प्रस्थापित करना चाहिए। नगर आयुक्त महेन्द्र सिंह तंवर ने बाबासाहेब को याद करते हुए कहा कि सामाजिक भेदभाव के विरुद्ध अभियान चलाने वाले महान समाज सुधारक एवं भारतीय संविधान निर्माता भारत रत्न बाबा साहेब डॉ. भीमराव रामजी अम्बेडकर की जयंती पर उन्हें शत शत नमन। संविधान निर्माता के रूप में उनका जो योगदान है उसका यह देश हमेशा ऋणी रहेगा। आधुनिक भारत की नींव तैयार करने में उनकी महती भूमिका रही है। बाबा साहेब की प्रेरणा से उसी नींव पर हम नए भारत का निर्माण कर रहे हैं। कार्यक्रम में अपर नगर आयुक्त शिव पूजन यादव, अपर नगर आयुक्त प्रमोद कुमार व समस्त जोनल प्रभारी तथा गाजियाबाद नगर निगम परिवार के अन्य सदस्य उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button