लेटेस्टशहरस्लाइडर

पंचायत चुनावों को लेकर एसएसपी ने ली बैठक

गाजियाबाद। पंचायत चुनावों को शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराने और अपराध व कानून व्यवस्था को और सुदृढ़ बनाने को लेकर नवनियुक्त एसएसपी अमित पाठक ने पुलिस लाइन के सभागार में पुलिस अधिकारियों, थाना प्रभारियों की बैठक ली। इस दौरान एसएसपी अमित पाठक ने कड़े लहजे में कहा कि वे लापरवाही कतई बर्दाश्त नहीं करेंगे। थाना स्तर पर आने वाली शिकायतों को गंभीरता से सुना जाए। उन्होंने त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव को लेकर भी सभी थाना प्रभारियों को निर्देशित किया कि वे अपराधियों के खिलाफ निरोधात्मक कार्रवाई करें। महिला संबंधी अपराधों को लेकर आने वाली शिकायतों को गंभीरता से लिया जाए और अपराधियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाए। 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button