लेटेस्टस्लाइडर

द्रमुक-कांग्रेस गठबंधन को सत्ता में आने का कोई अधिकार नहीं: योगी

लखनऊ। कांग्रेस और डी.एम.के का इतिहास भ्रष्टाचार से भरा हुआ है। इन्हें जब भी सत्ता में रहने का अवसर मिला, इन्होंने न तो जनता के कल्याण का काम किया और न ही देश की सुरक्षा कर सके। यह दोनों दल आस्था और जन भावनाओं के साथ खिलवाड़ करते हैं और मातृशक्ति का अपमान करते हैं। ये बातें उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कोयम्बटूर दक्षिण विधानसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी वनाथी श्रीनिवासन के समर्थन मे आयोजित जनसभा में कहीं। इस दौरान उन्होंने बाइक रैली को झंडी दिखाकर रवाना किया। मुख्यमंत्री ने इसके बाद विरूद्धनगर में भी एक जनसभा को सम्बोधित किया। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा डीएमके और कांग्रेस के गठबंधन के लोग मातृशक्ति का अपमान करते हैं। मातृशक्ति के प्रति अभद्र भाषा का प्रयोग करते हैं। इनको सत्ता में आने का कोई अधिकार नहीं होना चाहिए। उन्होंने कहा कि महिलाओं के प्रति असम्मान करने वाली पार्टी के बजाए मतदाताओं को भाजपा और अन्नाद्रमुक को वोट देकर उन्हें सबक सिखाना चाहिए। मुख्यमंत्री ने कहा कि कांग्रेस की सरकार में प्रतिदिन एक नया घोटाला हुआ करता था। कभी कॉमनवेल्थ घोटाला, कभी 2जी, तो कभी कोल घोटाला। इन सभी घोटालों से देश की विश्वसनीयता घटी। यही कार्य तमिलनाडु के अंदर डी.एम.के की सरकार ने भी किया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस और डी.एम.के ने सत्ता में रहकर भ्रष्टाचार को बढ़ावा दिया था। कांग्रेस और डी.एम.के जैसे दलों को फिर से सत्ता में आने का कोई भी अवसर नहीं देना चाहिए। मुख्यमंत्री ने कहा कि कोयंबटूर की विकास यात्रा को नई दिशा में बढ़ाते हुए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने और पूर्व की डिफेंस मिनिस्टर निर्मला सीतारमण ने कोयंबटूर में डिफेंस कॉरिडोर का निर्माण कराया, उसी का परिणाम है कि भारत अपनी सीमाओं की सुरक्षा के लिए पाकिस्तान पर सर्जिकल स्ट्राइक कर सका। मुख्यमंत्री ने कहा कि डिफेंस कॉरिडोर तमिलनाडु को कोयंबटूर को एक विशेष पहचान दिलाई है। मुख्यमंत्री ने कहा कि भाजपा सरकार ने बिना किसी भेदभाव के योजनाओं को लागू किया है। कोविड-19 के दौरान प्रधानमंत्री ने गरीब कल्याण पैकेज के अन्तर्गत हर गरीब को राशन पहुंचाने का कार्य किया। उन्होंने कहा कि स्मार्ट सिटी मिशन के अन्तर्गत आपका कोयंबटूर सिटी भी चयनित हुआ है। तमिलनाडु के एक दर्जन से अधिक सिटी स्मार्ट सिटी मिशन के अन्तर्गत आधुनिक सुविधाओं का लाभ प्राप्त कर रहे हैं। यही नहीं, अमृत योजना के अन्तर्गत भी तमिलनाडु के कई शहरों के अंदर शुद्ध पेयजल की आपूर्ति और सीवर लाइन बिछाने के साथ ही तमाम अन्य बुनियादी सुविधाओं को प्राप्त कराने का कार्य वर्तमान में केन्द्र सरकार के सहयोग से एआईएडीएमके की सरकार ने तमिलनाडु के अंदर कार्य करना प्रारम्भ किया है। साथ ही, मुख्यमंत्री ने अयोध्या में राम मंदिर के निर्माण के लिए निधि संकलन अभियान में तमिलनाडु के लोगों द्वारा 120 करोड़ रुपये के योगदान के लिए भी धन्यवाद दिया। तमिलनाडु के विरुद्धनगर में आयोजित जनसभा को सम्बोाधित करते हुए मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि तमिलनाडु देश में अपनी सांस्कृतिक विरासत व मंदिरों के लिए विख्यात है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री ने पिछले छह वर्षों में बिना भेदभाव के विकास की योजनाओं और नौजवानों को रोजगार दिलाने के लिए पूरी ईमानदारी के साथ कार्य किया है। उन्होंने कहा कि आजादी के बाद कांग्रेस ने देश में सबसे ज्यादा शासन किया। इसके बावजूद कांग्रेस गांवों में बिजली नहीं पहुंचा पाई, लेकिन एन.डी.ए की सरकार ने सौभाग्य योजना के अन्तर्गत गांवों में बिजली पहुंचायी। किसानों को 6,000 रुपये सालाना देने का कार्य किया। 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button