भारतीय सेना का बलिदान सदियों तक प्रेरणा देगा: अनिल आर्य

Share on

  • हमें भारतीय सेना पर गर्व है: प्रवीण आर्य
    गाजियाबाद। केन्द्रीय आर्य युवक परिषद् के तत्वावधान में 24 वें कारगिल विजय दिवस पर आॅनलाइन गोष्ठी का आयोजन कर कारगिल के भारतीय सेना के शहीद जवानों को श्रद्धांजलि अर्पित की गई। केन्द्रीय आर्य युवक परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष अनिल आर्य ने कहा कि कारगिल युद्ध की बलिदान गाथा सुनकर रोंगटे खड़े हो जाते हैं। भारतीय सेना का यह बलिदान आने वाली पीढ़ी को सदियों तक प्रेरणा देता रहेगा। आज प्रत्येक नागरिक का सैनिकीकरण आवश्यक हो गया है। अग्निवीर योजना उसी की एक कड़ी है। युवाओं को सेना में भर्ती होना चाहिए जिससे राष्ट्र मजबूत होक अग्निवीर योजना को सफल बनाना ही कारगिल के शहीद सैनिकों को सच्ची श्रद्धांजलि होगी। राष्ट्रीय मंत्री प्रवीण आर्य ने युवकों को देश भक्ति की भावना से ओत प्रोत करने पर बल दिया। हमें अपनी भारतीय सेना पर गर्व है जो लोग भारतीय सेना पर सवाल उठाते हैं वह क्षमा योग्य नहीं हो सकते। मुख्य अतिथि आर्य नेता यशोवीर आर्य, अध्यक्ष ओम सपरा ने भी शहीदों को अपनी श्रद्धांजलि अर्पित की। उल्लेखनीय है कि यह युद्ध आधिकारिक रूप से 26 जुलाई 1999 को समाप्त हुआ। इस युद्ध के दौरान 550 सैनिकों ने अपने जीवन का बलिदान दिया और 1400 के करीब घायल हुए थे। गायिका पिंकी आर्या, सुनीता अरोड़ा, जनक अरोड़ा, विजय खुल्लर, कुसुम भण्डारी रचना वर्मा आदि ने देश भक्ति पूर्ण गीत सुनाये।

Share on

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *