भाजपा नगर मंडल व कंसल नर्सिंग होम ने लगाया निशुल्क स्वास्थ्य शिविर

Share on

मुरादनगर। रघुनाथ सहाय मैमोरियल पब्लिक स्कूल में नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। भारतीय जनता पार्टी मंडल मुरादनगर एवं कंसल नर्सिंग होम के तत्वावधान में आयोजित किए गए स्वास्थ्य शिविर का का उद्घाटन सीएचसी के डॉक्टर कैलाश कुमार ने फीता काटकर किया। डॉक्टर सुमित कंसल, डॉक्टर मयंक कौशिक, डॉक्टर अंशुल गर्ग, डॉक्टर गौरव त्यागी, डॉक्टर मनन कौशिक ने शिविर में मरीजों के स्वास्थ्य की जांच की। भाजपा के मंडल अध्यक्ष नितिन गोयल, मंडल महामंत्री अम्बरीष अलंकार गोयल, उपाध्यक्ष सत्येंद्र त्यागी, अनिल शर्मा, विपिन गर्ग, सेक्टर संयोजक ललित गोयल, रविंद्र शर्मा, दीपक शर्मा, सचिन गोयल एडवोकेट, कोषाध्यक्ष दीपक गोयल, मंडल मंत्री संगीता पांडे, अनुज शर्मा, नरेश कश्यप, राहुल चौधरी, महिला मोर्चा की अध्यक्ष शालिनी शर्मा, भाजपा के वरिष्ठ नेता अरविंद भारतीय, जीडीए बोर्ड सदस्य डॉक्टर केशव त्यागी, वरिष्ठ पत्रकार राकेश मोहन गोयल, अमरीश गोयल, मोहित त्यागी, संजय गोयल, अक्षय सिंघल, लोकेश जाटव, मोहित शर्मा, मुकेश भटनागर, व्यापार मंडल के अध्यक्ष मोहित गर्ग, कोषाध्यक्ष अरविंद सिंघल आदि मौजूद रहे। कंसल नर्सिंग होम के डायरेक्टर डॉक्टर सुमित कंसल ने सभी सहयोगी डॉक्टर्स एवं भाजपा मंडल मुरादनगर का हार्दिक आभार व्यक्त किया।



Share on

One Reply to “भाजपा नगर मंडल व कंसल नर्सिंग होम ने लगाया निशुल्क स्वास्थ्य शिविर”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *