राष्ट्रीयलेटेस्टस्लाइडर

पंजाब के स्वास्थ्य मंत्री गिरफ्तार, सीएम भगवंत ने किया था कैबिनेट से बर्खास्त

नई दिल्ली। भ्रष्टाचार पर चोट करने के लिए प्रख्यात दिल्ली की आम आदमी पार्टी की सरकार ने पंजाब में अपनी ही सरकार के मंत्री को जेल भिजवा दिया। पंजाब के आम आदमी पार्टी के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने अपनी कैबिनेट के स्वास्थ्य मंत्री डा. विजय सिंगला को सुबह कैबिनेट से बर्खास्त किया था, दोपहर में उन्हें गिरफ्तार भी कर लिया गया। विजय सिंगला स्वास्थ्य विभाग में हर काम और टेंडर के बदले एक प्रतिशत कमीशन मांग रहे थे। इसकी शिकायत मुख्यमंत्री भगवंत मान तक पहुंची थी। उन्होंने गुपचुप तरीके से इसकी जांच कराई। अफसरों से पूछताछ की, फिर मंत्री सिंगला को तलब किया गया। मंत्री ने गलती मान ली, इसके बाद उन्हें बर्खास्त किया गया।
इसके बाद मंत्री के खिलाफ केस दर्ज कर पंजाब पुलिस के एंटी करप्शन विंग ने सिंगला को गिरफ्तार कर लिया है। सिंगला को अब मोहाली के फेज 8 पुलिस थाने में रखा गया है। इसके बाद अब सिंगला की आम आदमी पार्टी से भी छुट्टी करने की तैयारी है।
स्टिंग में फंसे मंत्री सिंगला
पंजाब पुलिस के विजिलेंस विंग ने मंत्री सिंगला के खिलाफ केस दर्ज किया है। अभी इसकी सूचना सार्वजनिक नहीं की गई है। हालांकि सूत्रों की मानें तो मंत्री और उसके करीबियों ने टेंडर में एक प्रतिशत कमीशन की मांग की थी। अफसर ने इसकी शिकायत सीएम भगवंत मान को की। 14 मई को सीएम मान के पास इसके बारे में जानकारी पहुंची। सूत्रों की मानें तो इसके बाद मान ने स्टिंग करवाते हुए उसकी रिकॉर्डिंग करवाई गई। जिसमें मंत्री कमीशन मांगते हुए कैद हो गए। जिसके बाद मंत्री को बुलाकर मान ने उनके सामने यह सबूत रख दिए और मंत्री ने गलती कबूल कर ली।
मंत्री विजय सिंगला ने टेंडर के बदले शुक्राना के नाम पर कमीशन मांगा था। बठिंडा के ठेकेदार से यह शुक्राना मांगा गया था। जिसमें मंत्री सिंगला का करीबी रिश्तेदार भी शामिल है। पंजाब पुलिस के विजिलेंस ब्यूरो ने अब इस मामले में सिंगला के साथ कमीशनखोरी में शामिल रिश्तेदारों और करीबियों पर भी कार्रवाई शुरू कर दी है। विजिलेंस सिंगला के सवा 2 महीने के कार्यकाल में अब सारे प्रोजेक्टों की लिस्ट तैयार कर रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button