लेटेस्टशहर

पैराडाइज क्लब ने रंगारंग व सांस्कृतिक कार्यक्रमों के बीच मनाया फाग महोत्सव

गाजियाबाद। भारतीय कला एवं संस्कृति के प्रचार एवं प्रसार के लिए समर्पित पैराडाइस क्लब ने राज नगर स्थित सरस्वती विद्या मंदिर के प्रांगण में फाग महोत्सव का आयोजन किया।
कार्यक्रम का शुभारम्भ एश्वर्या वशिष्ठ एवं अल्का गुप्ता ने विघ्नहर्ता गणेश जी के समक्ष सुन्दर नृत्य कर कार्यक्रम को सफल बनाने हेतु प्रार्थना की। होलिका दहन और नरसिंघ अवतार के प्रसंग को बहुत खूबसूरती से मंजू सिंघल, बबीता गोयल, नूतन, प्रिया, अर्चना, पूनम, अल्का, अंजली, अनीता निवेटिआ, विजीता, ममता एवं रेनू अग्रवाल ने दर्शाया। इस लघु नाटिका का निर्देशन मेघना बंसल ने किया। हरिन्याकश्यप का वध करने के लिए भगवान विष्णु ने नरसिंघ का अवतार लिया और सभी को ये सन्देश दिया कि जीत हमेशा अच्छाई और सत्य की ही होती है। इसलिए हम सब को सद्मार्ग पर चलना चाहिए और अभिमान नहीं करना चाहिए।
तन रंग लो जी मन रंग लो.. होली का पर्व अपने साथ कई रंग लेकर आता है और सभी रंगों का सन्देश सिर्फ एक ही होता है, हम सबको नफरत भुलाकर प्यार और एकता के साथ रहना चाहिए। होली के इस गाने पर नृत्य कर अल्पना, रेनू अग्रवाल, ममता, मिनाक्षी, प्रिया, अंजली, नूतन एवं मेघना बंसल ने सबको झूमने पर मजबूर कर दिया।
जल के बिना जीवन असंभव है और इसीलिए हम सबको जल का व्यर्थ व्यय नहीं करना चाहिए, यही सन्देश संस्था की सदस्याओं मेघना, अनीता, बबीता, रेनू अग्रवाल, मिनाक्षी एवं अम्बिका ने कुएं से पीतल की गागरी में जल भर कर लेकर आने से दिया है। पीतल की मोरी गागरी जैसे सुन्दर गीत पर सुन्दर नृत्य कर सभी दर्शकों का मन मोह लिया।
हमारे देश में हर मौसम में कोई न कोई त्यौहार मनाया जाता है। हर मौसम अपने साथ खुशियों का रंग लेकर आता है – कभी प्यार का रंग, कभी कुछ देर की जुदाई का रंग, कभी होली के रंग से दिशाएं रंग बिरंगी होती हैं और कभी तिरंगे के रंग से हम सबका मान बढ़ता है। हर मौसम के रंगों को रेनू कंसल, नूतन, उषा, ममता, अर्चना, पूनम, अनीता, नीलू, मंजू और रीता ने कुछ इस तरह से दर्शाया कि सभी दर्शक रंगों में सराबोर हो गए।
पत्नियों को तो बस नखरा करना आता है। उनका नखरा हर मौसम में एक बराबर रहता है लेकिन उनके पति भी कहां कम हैं, उन्हें मना ही लेते हैं। मइके जाती हुई पत्नी को बड़े सुरीले अंदाज में मनाते हुए पति…. और नखरा दिखाती उनकी पत्नी के हास्य अभिनय को तू मइके मत जइयो गीत पर नृत्य कर दर्शाया- मंजू, रीता, वंदना, नीलू, एश्वर्या, अल्का, रेनू अग्रवाल, अर्चना, बबीता, पूनम, प्रिया एवं अम्बिका ने। रंगारंग समारोह में सुप्रसिद्ध नवरंग सांस्कृतिक कला केंद्र द्वारा प्रस्तुत सांस्कृतिक कार्यक्रमों में होली आधारित श्री राधा कृष्ण रासलीला- महारास, मयूर नृत्य, बरसाने की लठमार होली एवं होली रासलीला (फूलों के साथ ) आदि मनोहारी नृत्यों एवं रास आयोजनों ने उपस्थित दर्शकों को मंत्रमुग्ध किये रखा।
कार्यक्रम में सांसद अनिल अग्रवाल, शहर विधायक एवं निवर्तमान राज्यमंत्री अतुल गर्ग, सुधा गर्ग, एमएलसी दिनेश गोयल, रजनी गोयल, विधायक अजित पाल त्यागी व उनकी पत्नी पथिका त्यागी, महापौर आशा शर्मा, सिविल डिफेंस के चीफ वार्डन ललित जायसवाल, नगर निगम के मुख्य कर निर्धारण अधिकारी डा. संजीव सिन्हा, पूर्व डिप्टी मेयर प्रवीण चौधरी, परमार्थ समिति के चेयरमैन वी.के अग्रवाल, नरेंद्र बंसल, वेद प्रकाश बंसल, वंदना चौधरी, अनिल निवेटिआ, डा. आर के पोद्दार, मधु पोद्दार, प्रशांत गर्ग, निशांत गर्ग, सीए दिनेश गोयल, बिशन चंद्र बंसल, कमलेश बंसल एवं अन्य समाजसेवियों ने शामिल होकर सभी सदस्य-कलाकारों द्वारा प्रस्तुत झलकियों की प्रशंसा में ताली बजाकर उनका उत्साहवर्धन किया। अंत में संस्था की संस्थापक मेघना बंसल, गति गर्ग, अल्पना एवं रीता गुप्ता ने उपस्थित सभी अतिथियों एवं सदस्यों के परिवारजनों को उनके द्वारा प्रदत्त सहयोग के लिए आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम के सफल आयोजन में मंजू सिंघल, पूजा बिंदल, टीना, डा. लतिका, रूपा, विजीता आदि ने पूर्ण सहयोग प्रदान किया।
संस्था की संस्थापक मेघना बंसल ने बताया कि पैराडाइज क्लब का मूख्य उद्देश्य समाज में नई पीड़ी को अपनी संस्कृति के उत्थान के प्रति लगाव हेतु प्रेरित करना है। केवल महिलाओं द्वारा संचालित इस एकमात्र क्लब द्वारा समय समय पर होने वाले विभिन्न पर्वों को परम्परागत तरीके से अत्यंत धूमधाम से अयोगित किया जाता है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button