लेटेस्टशहर

आईटीएस डेंटल कॉलेज में एक दिवसीय सीडीई एवं कार्यशाला का आयोजन

गाजियाबाद। आईटीएस डेंटल कॉलेज के पब्लिक हेल्थ डेंटिस्ट्री विभाग द्वारा एक दिवसीय सीडीई एवं कार्यशाला का आयोजन किया गया। जिसका विषय तंबाकू समाप्ति एवं तंबाकू नियंत्रण था। इस कार्यशाला में 100 से अधिक प्रतिभागी सम्मलित हुए। कार्यशाला में दिल्ली-एनसीआर डेन्टल संस्थान के बीडीएस एवं एमडीएस के विद्यार्थियों के साथ-साथ सभी दंत विभागों के एचओडी तथा दंत चिकित्सक शामिल थे। इसके साथ ही इस कार्यशाला में न केवल दिल्ली से बल्कि उत्तर प्रदेश, हरियाणा, राजस्थान और कश्मीर से भी छात्र एवं दंत चिकित्सकों ने भाग लिया।
कार्यशाला का शुभांरम्भ मुख्य अतिथि एवं वक्ता डा. स्तुति भार्गव, आईटीएस-द एजुकेशन ग्रुप के चेयरमैन डा. आरपी चड्ढा, वाईस चेयरमैन अर्पित चड्ढा और सेक्रेट्री भूषण कुमार अरोड़ा तथा संस्थान के डायरेक्टर-पीजी कोर्सेज डा. श्रीनाथ ठाकुर एवं प्रधानाचार्य डा. देवी चरण शेट्टी के द्वारा मां सरस्वती के सामने दीप प्रज्जवलित करके किया गया। उद्घाटन समारोह के दौरान आईटीएस कॉलेज के सभी दंत विभागों के एचओडी भी मौजूद रहे।
कार्यशाला के प्रमुख वक्ता डा. स्तुति भार्गव थीं। वर्तमान में डा. स्तुति भार्गव आईसीएमआर मुख्यालय, नई दिल्ली में साइंटिस्ट के पद पर कार्यरत हैं। डा. स्तुति राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर विभिन्न कार्यशालाओं में मुख्य वक्ता रह चुकी है।
कार्यक्रम की शुरूआत में डा. प्रियंका भूषण, एचओडी, पब्लिक हेल्थ डेंटिस्ट्री विभाग ने सभा सभी प्रतिभागियों का स्वागत किया।
इस एक दिवसीय कार्यशाला के दौरान वक्ता डॉ0 स्तुति ने सभी प्रतिभागियों को तंबाकू तथा इससे संबंधित घावों, इसके शुरूआती निदान, रोकथाम और प्रबंधन प्रोटोकॉल के दुष्प्रभावों के विषय में विस्तार से चर्चा की ताकि रोगियों को सर्वोत्तम उपचार और देखभाल प्रदान की जा सके। इसके साथ ही उन्होंने बताया कि तंबाकू एक ऐसी चीज है जिसका प्रयोग आप जब शुरू करेंगे तो मौत को गले लगायेगें। इसके साथ ही डा. स्तुति ने विद्यार्थियों एवं दंत चिकित्सकों के लिये आयोजित इस ज्ञानवर्धक मंच के लिये संस्थान को धन्यवाद देते हुए कार्यक्रम का समापन किया।
इस अवसर पर आईटीएस- द एजुकेशन ग्रुप के वाईस चेयरमैन अर्पित चड्ढा ने कहा कि तंबाकू चबाने और धूम्रपान करने वाले रोगियों की उच्च मृत्यु दर को देखते हुए तथा इस आदत को नियंत्रित करने के लिए कुछ कदम उठाना बहुत महत्वपूर्ण है तथा दंत चिकित्सक को इस क्षेत्र में उन्नति के साथ कदम मिलाकर चलना चाहिए जिसके लिये संस्थान इसी उद्देश्य की पूर्ति के लिये इस तरह के ज्ञानवर्धक कार्यशालाओं का आयोजन करता रहेगा।
इस कार्यक्रम के माध्यम से सभी प्रतिभागियों को सर्वश्रेष्ठ ज्ञानवर्धक मंच प्रदान हुआ जिसके के लिए सभी प्रतिभागियों ने आईटीएस -द एजुकेशन ग्रुप के चेयरमैन डा. आरपी चड्ढा तथा वाईस चेयरमैन अर्पित चड्ढा को धन्यवाद दिया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button