लेटेस्टशहर

एक बार फिर मुरादनगर की बेटी नीतीशा गोयल ने शूटिंग में किया नाम रोशन

गाजियाबाद। मुरादनगर भाजपा मंडल के महामंत्री अंबरीश गोयल की भतीजी एवं युवा सर्राफ नीतिन गोयल की पुत्री नीतीशा गोयल ने शूटिंग में सिल्वर मेडल जीतकर एक बार फिर मुरादनगर का नाम रोशन किया है। 18वीं प्री स्टेट शूटिंग चैंपियनशिप का आयोजन सतेंद्र कुमार शूटिंग एकेडमी, दादरी में किया गया।
इस चैंम्पियनशिप में नीतीशा गोयल ने 10 मीटर एयर पिस्टल में सिल्वर मेडल जीता है जबकि महाराजा अग्रसेन ट्रस्ट के अध्यक्ष प्रमोद अग्रवाल के बेटे माधव अग्रवाल ने 50 मीटर .22 बोर में सिल्वर मेडल जीता। सतेंद्र कुमार शूटिंग एकेडमी के संस्थापक तथा उत्तर प्रदेश राज्य राइफल एसोसिएशन के ज्वाइंट सेक्रेटरी (प्रशासन) सतेंद्र कुमार ने दोनों को मेडल प्रदान किए।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button