राज्यलेटेस्टस्लाइडर

25 मार्च को होगा सीएम योगी का शपथग्रहण समारोह!

  • नए चेहरों को मंत्रिमंडल में ज्यादा जगह मिलने के आसार
  • पुराने मंत्रियों को भी मिलेगी तवज्जो, डिप्टी सीएम को लेकर चर्चाएं तेज
    लखनऊ।
    उत्तर प्रदेश में प्रचंड बहुमत के एक बार फिर भाजपा की सरकार बनने जा रही है। कार्यवाहक मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ दो दिनों तक दिल्ली रहे और केन्द्रीय नेतृत्व से मंत्रीमंडल को लेकर विस्तार से चर्चा की। सूत्रों के हवाले से खबर है कि मंत्रीमंडल में नए चेहरों को ज्यादा जगह दी जाएगी। मुख्यमंत्री योगी के दूसरे कार्यकाल के शपथग्रहण समारोह के लिए विपक्षी नेताओं को न्यौता दिया जाएगा अभी 25 मार्च को शपथग्रहण समारोह प्रस्तावित है। शपथ ग्रहण समारोह को यादगार बनाने की तैयारी है। राजधानी स्थित अटल बिहारी बाजपेयी इकाना स्टेडियम में आयोजित किया जा रहा है। प्रधानमंत्री की उपलब्धता के आधार पर तिथि परिवर्तित हो सकती है। विधानसभा चुनाव 2017 में भाजपा की प्रचंड जीत के बाद 19 मार्च को योगी सरकार ने राजधानी लखनऊ के रमाबाई आंबेडकर स्मृति उपवन के मैदान में शपथ ली थी। डेढ़ दशक बाद मिली उस जीत को लेकर भाजपा बहुत उत्साहित थी तो इस बार लगातार उत्तर प्रदेश की सत्ता में वापसी के आनंद-उमंग में पार्टी डूबी है। इस बार 25 मार्च को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सहित मंत्रिमंडल द्वारा शपथ लिया जाना प्रस्तावित है। शपथ ग्रहण समारोह के लिए शहीद पथ स्थित इकाना स्टेडियम को चुना गया है। इस भव्य समारोह में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, रक्षामंत्री राजनाथ सिंह और गृहमंत्री अमित शाह, अन्य केंद्रीय मंत्री, भाजपा शासित राज्यों के मुख्यमंत्री और देशभर के प्रमुख नेता शामिल होंगे
    सूत्रों के हवाले से खबर है कि समारोह का न्योता पार्टी की ओर से सभी राज्यों के मुख्यमंत्रियों सहित प्रमुख विपक्षी नेताओं को भी भेजना तय हुआ है। इनमें कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी, बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी, दिल्ली के मुख्यमंत्री व आम आदमी पार्टी संयोजक अरविंद केजरीवाल, महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री व शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे के अलावा उत्तर प्रदेश के दिग्गज नेताओं में शामिल सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव, सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव और बसपा प्रमुख मायावती शामिल हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button