राजनीतिराज्यलेटेस्टस्लाइडर

अखिलेश यादव व आजम खां का लोकसभा पद से इस्तीफा

लखनऊ। सांसद रहते हुए उत्तर प्रदेश चुनाव में विधायक का चुनाव लड़कर जीतने वाले सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव व आजम खां ने अपनी सांसदी से इस्तीफा दे दिया है। अखिलेश यादव पूरी तरह उत्तर प्रदेश की राजनीति पर फोकस करेंगे। आजम खां भी उत्तर प्रदेश की राजनीति में भागेदारी निभाएंगे। आजम खां अभी जेल में बंद हैं। अखिलेश आजमगढ़ लोकसभा सीट से सांसद थे। अखिलेश यादव को मंगलवार दोपहर लोकसभा स्पीकर ओम बिरला से मिलने पहुंचे और उन्हें अपना इस्तीफा सौंप दिया। बता दें कि अखिलेश यादव ने करहल विधानसभा क्षेत्र से चुनाव लड़ा था। अखिलेश के साथ ही पार्टी के वरिष्ठ नेता आजम खान ने भी सांसद पद से इस्तीफा दे दिया है। आजम खान रामपुर लोकसभा सीट से सांसद थे। उन्होंने रामपुर विधानसभा सीट से विधायक चुना गया है।
2019 में हुए लोकसभा चुनाव में सपा ने पांच सीटों पर जीत दर्ज की थी। अखिलेश यादव और आजम खान के इस्तीफे के बाद सपा के लोकसभा में तीन सांसद रह गए हैं। वर्तमान में संभल सीट से सपा के शफीकुर्रहमान बर्क, मैनपुरी से मुलायम सिंह यादव और मुरादाबाद लोकसभा सीट से एसटी हसन सांसद हैं। यूपी चुनाव में सपा दूसरे नंबर पर रही है। इसके 111 विधायक जीते हैं जबकि भाजपा के 255 विधायक जीते हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button