लेटेस्टशहर

बॉन्ड्स के जरिए निगम को 150 करोड़ रुपये, देश का पहला ग्रीन म्यूनिसिपल बांड भी जारी

लखनऊ। गाजियाबाद नगर निगम ने देश का पहला ग्रीन म्युनिसिपल बॉन्ड बुधवार 31 मार्च 2021 को जारी कर दिया है। 31 मार्च 2021 को जारी हुए नगर निगम ने बॉन्ड्स के जरिए 150 करोड़ बेस इशू 100 करोड़ रुपये व ग्रीन इशू आॅप्शन 50 करोड़ रुपये रुपये का फंड जुटाया है। 150 करोड़ के म्युनिसिपल बाण्ड के सापेक्ष कुल 401 करोड़ की 40 आॅनलाइन बिड्स बाम्बें स्टॉक एक्सचेंज के आॅनलाइन बिडिंग प्लेटफार्म पर प्राप्त हुई, इस प्रकार गाजियाबाद म्युनिसिपल बाण्ड 4 गुना सब्सक्राइब हुआ। बाण्ड्स का सब्सक्रिप्सन 8.10 के कूपन रेट पर हुआ जो म्युनिसिपल बाण्ड के समकालीन इतिहास में सबसे कम दरों में से एक है। पहले एक मिनट में ही पूरा इशू सब्सक्राइब हो गया जो कि गाजियाबाद म्युनिसिपल बाण्ड में निवेशकों का विश्वास तथा उत्तर प्रदेश सरकार के गुड गवर्नेंस  की नीति में विश्वास दर्शित करता है। इस बॉन्ड से टर्सियरी सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट टीएसटीपी का निर्माण किया जाएगा। इस प्लांट से गंदे पानी का शोधन कर उस इंडस्ट्रियल वॉटर के लायक बनाकर उसका प्रयोग किया जाएगा। बता दें कि प्रदेश सरकार की ओर से साल 2019 में लखनऊ और गाजियाबाद नगर निगम को बॉन्ड जारी करने की मंजूरी दी गई थी। इसके बाद सेबी से अधिकृत एजेंसी से क्रेडिट रेटिंग कराई गई। बिक्रवर्क एवं इण्डिया रेटिंग जैसी प्रतिष्ठित संस्थाओं द्वारा 11 रेटिंग दी गयी है। नगर विकास निदेशालय में ग्रीन म्युनिसिपल बॉन्ड की बीडिंग के दौरान अपर मुख्य सचिवए नगर विकास, नगरीय रोजगार एवं गरीबी उन्मूलन डॉ. रजनीश दुबे, विशेष सचिव नगर विकास विभाग व मिशन डायरेक्टर स्मार्ट सिटी मिशन इंद्रमणि त्रिपाठी, नगर आयुक्त  महेन्द्र सिंह तंवर, एचडीएफसी बैंक के जोनल हेड प्रभात उपाध्याय, एचडीएफसी बैंक के स्टेट हेड मनोज राय, एचडीएफसी बैंक के एरिया हेड रंजीत सिंह, एके कैपिटल के डायरेक्टर वरूण कौशिक, एवीपी वैभव जैन, बीएसई की मैनेजर हेमलता अग्रवाल, दाराशॉ के वाइस प्रेसिडेंट अनुराग अरूण आदि मौजूद रहे।बॉक्सइंदिरापुरम गाजियाबाद में लगेगा प्लांटगाजियाबाद में साहिबाबाद इंडस्ट्रियल एरिया के लिए इस परियोजना को तैयार किया जा रहा है। इस परियोजना की कुल लागत लगभग 240 करोड़ रुपये की है जिसकी पार्ट फंडिंग गाजियाबाद नगर निगम के ग्रीन म्युनिसिपल बॉन्ड से की जाएगी। इस योजना के लिए गाजियाबाद नगर निगम एक फर्म से डीपीआर भी तैयार करा चुका है। योजना के लागू हो जाने से उद्योगों की ग्राउंडवाटर पर निर्भरता खत्म हो जाएगी। जल दोहन पर भी रोक लगेगी। नगर निगम को इस प्रोजेक्ट से आमदनी भी होगी। नगर निगम उद्योगों को पानी की आपूर्ति के बदले यूजर चार्ज लेगा। ये परियोजना लगभग 27 से 30 माह के अंदर तैयार हो जाएगी। ये प्लांट इंदिरापुरम गाजियाबाद में लगाया जाएगा।बॉक्सक्या होता है ग्रीन बॉन्डग्रीन बॉन्ड किसी भी इकाई सरकारी समूहों या गठबंधनों और कॉरपोरेट्स द्वारा जारी किया गया बॉन्ड होता है, जिनका उद्देश्य बॉन्डों से जुटाये गए पैसे को पर्यावरणीय रूप से वर्गीकÞृत परियोजनाओं के लिए उपयोग किया जाता है। इस प्रकार गाजियाबाद नगर निगम द्वारा जारी 150 करोड़ का ग्रीन बाण्ड वॉटर रीयूज के सिद्धांत पर आधारित होने के कारण पर्यावरणीय रूप से सर्वथा अनुकूल एवं अपने में अन्य बाण्डों से अलग है।ग्रीन म्युनिसिपल बॉन्ड  की बिडिंग के दौरान वर्चुअल माध्यम से मेयर आशा शर्मा तथा गाजियाबाद बाण्ड कमेटी के सदस्यों के साथ-साथ नगर विकास विभाग के सलाहकार केशव वर्मा, म्युनिसिपल बाण्ड विशेषज्ञ सुजाता श्री कुमार शामिल रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button