राष्ट्रीयलेटेस्टस्लाइडर

राहुल गांधी कोरोना पॉजिटिव, रैली में भाग लेने वाले तेलांगना के सीएम के.चन्द्रशेखर राव समेत 60 कोरोना संक्रमण की चपेट में

नई दिल्ली। एक के बाद एक बड़े नेता कोरोना संक्रमण की चपेट में आ रहे हैं। कांग्रेस नेता राहुल गांधी भी कोरोना पॉजिटिव हो गए है। उन्होंने खुद ट्विटर पर यह जानकारी दी है। उन्होंने कहा है कि मामूली लक्षण मिलने पर टेस्ट कराया और कोरोना पॉजिटिव पाया गया हूं। राहुल गांधी ने बीते कुछ दिनों में अपने संपर्क में आए लोगों से कोरोना का टेस्ट कराने की अपील की है। इसके साथ ही उन्होंने लोगों से कोरोना प्रोटोकॉल का पालन करने और सुरक्षित रहने की भी अपील की है। उधर, तेलंगाना के मुख्यमंत्री के. चंद्रशेखर राव भी कोरोना पॉजिटिव हो गए हैं। इससे पहले वह 14 अप्रैल को एक रैली में भी शामिल हुए थे, जिसमें बड़ी संख्या में लोग जुटे थे। नागार्जुन विधानसभा सीट पर उपचुनाव को लेकर आयोजित हुई रैली में वे शामिल हुए थे। इस रैली में शामिल 60 अन्य लोग भी कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। इन संक्रमितों में केसीआर की तेलंगाना राष्ट्र समिति पार्टी के उम्मीदवार नोमुला भगत और उनका परिवार भी शामिल हैं। इसके अलावा कई अन्य सीनियर नेता भी कोरोना संक्रमित हुए हैं। 17 अप्रैल को नागार्जुन सीट पर वोटिंग हुई थी, जिसके लिए आयोजित रैली में 1 लाख लोगों का जुटान हुआ था। मुख्यमंत्री के. चंद्रशेखर राव को कोरोना के मामूली लक्षण महसूस हुए थे, जैसे बुखार और शरीर दर्द। इसके बाद उन्होंने आरटीपीसीआर टेस्ट कराया था और वह कोरोना संक्रमित निकले। डॉक्टरों ने के. चंद्रशेखर राव को होम आइसोलेशन में रहने की सलाह दी है। इसके अलावा उनके स्टाफ को टेस्ट कराने और क्वारेंटाइन में रहने की सलाह दी गई है। इस बीच सीएम के. चंद्रशेखर राव ने राज्य में 30 अप्रैल तक नाइट कर्फ्यू का ऐलान कर दिया है। पूरे सूबे में रात को 9 बजे से लेकर सुबह 5 बजे तक नाइट कर्फ्यू लागू रहेगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button