राष्ट्रीयलेटेस्टस्लाइडर

नहीं रुक रहा कोरोना का कहर, मरने वालों की संख्या में भी बढ़ोत्तरी, यूपी के पांच शहरों में कर्फ्यू पर सुप्रीम कोर्ट ने लगाई रोक

नई दिल्ली। पूरे देश में कोरेना संक्रमण से लोग दहशत में हैं। प्रतिदिन कोविड से मरने वालों की संख्या में भारी बढ़ोतरी हो रही है। मंगलवार को देश में कोरोना के नए मरीजों की संख्या में सोमवार की तुलना में मामूली गिरावट दर्ज की गई है। पिछले 24 घंटे में 2.59 लाख से ज्यादा नए कोरोना मरीज मिले हैं। वहीं इस दौरान 1761 लोगों की संक्रमण से जान चली गई है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने यह जानकारी दी। इससे एक दिन पहले यानी सोमवार को 2.74 लाख से नए कोरोना मरीज मिले थे और 1619 से अधिक लोगों की मौत हो गई थी। देश में कोरोना मरीजों की संख्या बढ़ती जा रही है जिसके चलते कोरोना से सर्वाधिक प्रभावित राज्यों में बेड, वेंटिलेटर, रेमडेसिविर और आॅक्सीजन की किल्लत जारी है। वहीं श्मशान घाटों पर शवों के अंतिम संस्कार के लिए कई घंटों का इंतजार करना पड़ रहा है। उधर,उत्तर प्रदेश के पांच शहरों में हाईकोर्ट द्वारा लॉकडाउन लगाने के आदेश को सुप्रीम कोर्ट ने पलट दिया है। सुप्रीम कोर्ट ने इलाहाबाद हाईकोर्ट के फैसले पर रोक लगा दी है। उत्तर प्रदेश की योगी सरकार इलाहाबाद हाईकोर्ट के पांच शहरों में लॉकडाउन लगाने के फैसले के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट का रूख किया था। भारत के मुख्य न्यायाधीश के नेतृत्व वाली सुप्रीम कोर्ट की पीठ ने इस मामले पर सुनवाई करते हुए हाईकोर्ट के फैसले पर रोक लगा दी है। हाईकोर्ट ने कहा था कि सभ्य समाज में अगर सार्वजनिक स्वास्थ्य प्रणाली चुनौतियों का सामना करने में सक्षम नहीं है और लोग उचित इलाज के अभाव में मर रहे हैं तो इसका अर्थ है कि सामुचित विकास नहीं हुआ। स्वास्थ्य व शिक्षा अलग थलग हो गए हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button