लेटेस्टशहर

भारतीय जनता पार्टी की विचारधारा में दल से बड़ा देश: सत्यपाल प्रधान

गाजियाबाद। लोनी में सभासद अनिल चौधरी के निवास पर राम विहार मंडल अध्यक्ष राहुल बैंसला ने मंडल के 18 सेक्टरों के 94 बूथों पर भाजपा के 41 वें स्थापना दिवस के अवसर पर भाजपा का झंडा फहराया। इस अवसर पर भारतीय जनता पार्टी के जिला महामंत्री अनूप बैसला ने कहा कि 6 अप्रैल 1980 को डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के नेतृत्व में भाजपा का गठन हुआ। 1984 में पहला चुनाव लड़ा जिसमें केवल 2 सीटें आई और आज 300 के पार हैं। उन सभी महान विभूतियों को नमन करता हूं जिनके निस्वार्थ सेवा और समर्पण से पार्टी आज शिखर तक पहुंची है एवं विश्व गुरु के पथ पर निरंतर आगे बढ़ रही है। भाजपा किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष सत्यपाल प्रधान ने कहा कि केंद्र व प्रदेश की भाजपा सरकार में हर क्षेत्र में सभी वर्गों के हितों का ख्याल रखा गया है। आज हर वर्ग से 10 करोड़ से अधिक कर्मठ एवं मेहनती कार्यकर्ता 24 घंटे में से 15 घंटे देश एवं राष्ट्रीय हित में भाजपा के लिए कार्य करते हैं। बैठक में मुख्य रूप से जिला महामंत्री अनूप बैंसला, मंडल अध्यक्ष राहुल बैंसला, मोहित बैंसला, अनिल सभासद, सत्य प्रकाश, सुनील बंसल, अंकुश पांचाल, अरुण वर्मा, संतोष मिश्रा, मंटू ठाकुर, रकम पाभी, डॉ. विक्रम बंसल, रजनीश बंसल, नागेश चौहान, मोहित बढ़ाना आदि मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button