राष्ट्रीयलेटेस्टस्लाइडर

कोरोना संक्रमण की दूसरी लहर से फूल रहे हैं सरकारों के हाथ

नई दिल्ली। कोरोना के बेतहाशा बढ़ते मामलों को लेकर देश के लोग ही नहीं बल्कि सरकार के बड़े मंत्री भी चिंतित नजर आ रहे हैं। रोजाना दो लाख से अधिक मामले निकलने के कारण सरकार के भी हाथ फूल रहे हैं। केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ. हर्षवर्धन ने चिंता जाहिर करते हुए कहा कि दूसरी लहर से लड़ना बड़ी चुनौती है। कोरोना के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं और यही कारण है कि अस्पताल में बिस्तरों की संख्या भी तेजी से भर रही है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि हम सिस्टम को सुधार करने के लिए तैयार हैं और लगातार कोशिश कर रहे हैं। हमें धैर्य और साहस के साथ काम लेना है। वहीं डॉक्टरों को संबोधित करते हुए डॉ. हर्षवर्धन ने कहा कि डॉक्टर परिस्थिति के मुताबिक फैसला ले सकते हैं। डॉ. हर्षवर्धन ने कहा कि सरकार के पास कोरोना को लेकर एक साल का अनुभव है इसलिए कोरोना की लड़ाई के खिलाफ पहले से ज्यादा तैयार हैं। स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि मरीजों और रिश्तेदारों को सकारात्मक माहौल देने की जरूरत है और सावधानी बरतनी की भी जरूरत है। देश में बीते 24 घंटे में कोरोना के 2.17 लाख दैनिक मामले सामने आए।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button