राजनीतिराज्य

योगी मंत्रीमंडल में एक कैबिनेट व छह राज्यमंत्री शामिल

लखनऊ। उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की मंत्रणा से जितिन प्रसाद को मंत्री पद तथा छत्रपाल सिंह गंगवार, पल्टूराम, डॉ. संगीता बलवंत, संजीव कुमार, दिनेश खटीक व धर्मवीर सिंह को राज्य मंत्री पद की शपथ दिलायी। यह शपथ ग्रहण समारोह आज यहां राज भवन में आयोजित किया गया।
शपथ ग्रहण के पश्चात राज्यपाल एवं मुख्यमंत्री ने नव नियुक्त मंत्रियों को पुष्पगुच्छ देकर उनका अभिनन्दन भी किया।
इस मौके पर राज्य मंत्रिमण्डल के सदस्य, अन्य जनप्रतिनिधि, मुख्य सचिव आरके तिवारी सहित वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button