लेटेस्टशहर

आठवीं बटालियल एनडीआरएफ में उत्साह के साथ मनाया गया योग दिवस

गाजियाबाद। कमला नेहरू नगर स्थित आठवीं बटालियन एनडीआरएफ में आजादी के 75वें अमृत महोत्सव के अंतर्गत अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस उत्साह के साथ मनाया गया। बटालियन कमांडेंट पीके तिवारी ने सभी जवानों के साथ योगाभ्यास किया गया। योग दिवस के अवसर पर बटालियन कमांडेंट प्रवीण कुमार तिवारी ने बताया कि एनडीआरएफ में योग एंव प्राणायाम एक नियमित दिनचर्या का भाग है, परंतु अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर लोगों में योग के प्रति जागरूकता के उद्देश्य से बटालियन मुख्यालय के साथ- साथ ग्वालियर, हस्तिनापुर, फतेहपुर सीकरी, दिल्ली स्थित 6 ऐतिहासिक स्थलों पर आयोजित योग कार्यक्रमों में भी गाजियाबाद स्थित एनडीआरएफ बटालियन की भागीदारी रही। वहीं इसके अलावा सभी रीजनल रेस्पॉन्स सेंटर्स में भी योग के कार्यक्रम आयोजित किये गए। उन्होंने बताया कि महानिदेशक एनडीआरएफ के सानिध्य में नेहरू पार्क नई दिल्ली में भी योग कार्यक्रम के साथ साथ मेडिकल कैम्प का आयोजन किया गया जिसमें बहुत लोगों ने चिकित्सा लाभ लिया। उन्होंने बताया कि योग एवं प्राणायाम से हमारा शरीर निरोगी तथा तंदुरुस्त रहता है और इम्यूनिटी भी बढ़ती है और पूर्व में भी विभिन्न आपदाओं तथा कोरोनावायरस जैसी महामारी के दौरान लगातार कार्य करना जवानों के साहस, कौशल और व्यायाम के साथ योग का नतीजा रहा है, जो विपरीत परिस्थितियों से जूझने में बल प्रदान करता है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button