लेटेस्टशहर

अपने अधिकारों के प्रति जागरुक रहें महिलाएं: पूनम श्रीवास्तव

गाजियाबाद। महिला दिवस के मौके पर आल इंडिया वूमेन कान्फ्रेंस द्वारा राजनगर एक्सटेंशन में वेबिनार का आयोजन किया गया। वेबिनार में महिलाओं के उत्थान की दिशा में उठाए गए कदम और आगे की रणनीति पर चर्चा की गई। संस्था की अध्यक्ष पूनम श्रीवास्तव ने कहा कि महिला दिवस का मनाने का उद्देश्य तभी सार्थक होगा जब हम सब महिलाओं के कल्याण और उन्हें आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में काम करेंगी। उन्होंने कहा कि एक सफल महिला का कर्तव्य यह होना चाहिए कि वह अपने आसपास या दूर, कम से कम बीस महिलाओं को सफल बनाने का काम करे। आज किसी भी क्षेत्र में महिलाएं पीछे नहीं हैं लेकिन बावजूद इसके अधिकांश महिलाएं घरेलू हिंसा, छेड़छाड़ का शिकार हो रही है। महिलाएं अपने अधिकारों के प्रति जागरुक रहेंगे तो वे बड़ी से बड़ी लड़ाई भी आसानी से जीत सकती हैं। इस जूम मीटिंग में शामिल शिल्पी श्रीवास्ताव, साधना शर्मा, मधु, मीना महाजन, सोनिका श्रीवास्तव, अभिलाषा श्रीवास्तव, रीना, लक्ष्मी दत्त, श्वेता श्रीवास्तव, व नीलम त्यागी आदि महिलाओं ने भी अपने विचार रखे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button