शहर

पूर्व सैनिक परिवार ने किए वार्ड कमांडर नियुक्त

  • भारत विकास परिषद ने वाटर कूलर देने की घोषणा की
    गाजियाबाद।
    सैनिक सभागार कलेक्ट्रेट पर पूर्व सैनिक जन कल्याण समिति के तत्वावधान में आयोजित सैनिक परिवार की मासिक बैठक एडवोकेट बीसी बंसल की अध्यक्षता एवं चौधरी महिपाल सिंह आरएन सिंह के संचालन में हुई। बैठक में बड़ी संख्या में पूर्व सैनिक व सैनिक परिवार की उपस्थिति में सुरेंद्र शर्मा नंदग्राम मरियम नगर, धीरेंद्र सिंह चिरंजीव विहार, मनोहर सिंह राणा गोविंदपुरम, राजपाल शर्मा मोदीनगर को क्षेत्रीय वार्ड कमांड का दायित्व दिया गया। स्पेशयलिस्ट यशोदा हॉस्पिटल द्वारा उपस्थित सैनिक परिवारों को हेल्थ टिप्स दिए एवं मेडिकल कैंप आयोजित कराया। सैनिक महिला ब्रिगेड अध्यक्षा वीनू चौधरी व संयोजक डा. प्राची गर्ग ने कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी। सूबेदार एसपी सिंह, अमर सिंह, मधु, कमलेश चौधरी, रानी शर्मा, लक्ष्मी, केपी सिंह, गजेंद्र सिंह, डीपी तिवारी, कुलदीप सिंह, वीपी गुप्ता आदि पूर्व सैनिक व उनके परिजन उपस्थित रहे। भारत विकास परिषद शास्त्री नगर अध्यक्ष वेटरन पीसी गुप्ता ने सैनिक सेवा केंद्र में वाटर कूलर स्थापित करने की घोषणा की।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button