
- आज लखनऊ प्रवास पर हैं राजनाथ सिंह, अमित शाह, करेंगे ताबड़तोड़ जनसभाएं
लखनऊ। यूपी चुनाव 2022 के तीसरे चरण के लिए शुक्रवार की शाम छह बजे चुनाव थम गया और रविवार यानी बीस फरवरी को मतदान होगा। इस बीच सभी प्रमुख पार्टियों ने चौथे चरण के चुनाव प्रचार में पूरी ताकत लगा दी थी। भाजपा ने अपने नेताओं की पूरी फौज को इस प्रचार में झोंक दिया है। गृह मंत्री अमित शाह, सीएम योगी आदित्यनाथ व रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह आज लखनऊ की विभिन्न सीटों के लिए चुनाव प्रचार करेंगे। लखनऊ के सांसद एवं रक्षामंत्री राजनाथ सिंह आज गोंडा और लखनऊ प्रवास पर हैं और ताबड़तोड़ जनसभाएं करेंगे। दोपहर 12.15 बजे परसपुर, 1.15 बजे बेलसर, तरबगंज, गोंडा, 3 बजे एपी इंटर कालेज, मनकापुर, गोंडा में वे जनसभाएं करेगें। सायं 04.45 बजे 60 फुटा रोड, त्रिवेणीनगर, लखनऊ और सायं 6 बजे पत्रकारपुरम चौराहा, गोमतीनगर और सायं 7 बजे अमीनाबाद चौराहा, लखनऊ में जनसभा करेंगे।
केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह भी उत्तर प्रदेश के प्रवास पर हैं। अमित शाह दोपहर एक बजे मटौंध मंडी स्थल तिंदवारी, बांदा, 2.45 बजे कमोली, ऊंचाहार और सायं 4 बजे रायबरेली में जनसभा को संबोधित करेंगे। सायं 5.45 बजे महात्मा गांधी मार्ग, कैंट लखनऊ में प्रबुद्धजनों से संवाद करेंगे। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी आज पीलीभीत, सीतापुर व लखनऊ के प्रवास पर रहेंगे, जहां कई जनसभाओं को संबोधित करेंगे। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सुबह 11 बजे रामलीला ग्राउंड, पूरनपुर, 12 बजे रामलीला ग्राउंड बीसलपुर, पीलीभीत, दोपहर 1.30 बजे रेऊसा चौराहे के निकट सीतापुर, 2.30 बजे सिधौली रोड सीतापुर, 3.35 बजे मिश्रिख मेला मैदान, मिश्रिख, सीतापुर और सायं 5.15 बजे बुद्धेश्वर चौराहा, लखनऊ में जनसभा को संबोधित करेंगे। यानी चौथे चरण के चुनाव को लेकर भाजपा बेहद संजीदा है। वैसे तीसरे चरण के मतदान को लेकर भी सभी राजनीतिक पार्टियों की निगाह टिकी हुई हैं।



