लेटेस्टशहर

गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा बजरिया में वैक्सीनेशन केन्द्र का शुभारंभ

गाजियाबाद। गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा रेलवे रोड बजरिया पर कोरोना वैक्सीनेशन शिविर का आयोजन किया गया। बड़ी संख्या में लोगों ने कोरोना का टीका लगवाया। गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा की पूरी प्रबंधक कमेटी और वीर खालसा दल के सभी वालंटियर ने मानवता की सेवा करने का मिलकर प्रयास किया।
डॉक्टर पवन कुमारी पूरी टीम के साथ सेवा में लगी हुई है। इस मौके पर सरदार हरमीत सिंह, एसपी सिंह ओबरॉय, कुलविंदर सिंह ओबरॉय, रितेश कसाना, शेरा भाई, हरजिंदर सिंह, सरदार इन्द्रजीत सिंह टीटू आदि मौजूद रहे। वैक्सीन लगवाने के बाद लोगों को फ्रूटी, व पेरासिटामोल उपलब्ध कराई गई।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button