लेटेस्टशहर

उत्तराखंड के सीएम ने भारतीय हाकी टीम को दी बधाई

देहरादून। टोक्यो ओलिंपिक में भारतीय हॉकी टीम ने खूब वाह वाही बटोरी। भारतीय हॉकी टीम ने कांस्य पदक अपने नाम किया और देश का नाम रोशन किया। बता दें कि भारत ने 1980 में हॉकी के खेल में आखिरी पदक अपने नाम किया था। इसके बाद 2021 में टीम ने कांस्य पदक जीत कर सफलता हासिल की । आप को बता दें कि 41 साल बाद भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने ओलिंपिक में पदक हासिल किया। देश की इस सफलता में उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने टीम पर गर्व जताया और साथ ही टीम को बधाई दी। उन्होनें ट्वीट कर कहा कि जर्मन टीम को हराकर भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने कांस्य पदक जीता है और इतिहास रचा है। टीम के सभी खिलाड़ियों को शानदार प्रदर्शन और अविस्मरणीय जीत के लिए हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि देशवासियों को आप सभी पर गर्व है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button