लेटेस्टशहर

केन्द्रीय मंत्री वीके सिंह ने किया डासना देवी मंदिर रोड का उद्घाटन

गाजियाबाद। 1453.93 लाख की लागत से तैयार होने वाले डासना देवी मंदिर मार्ग का शुक्रवार का केन्द्रीय मंत्री एवं सांसद वीके सिंह ने उदघाटन किया। उद्घाटन समारोह में बोलते हुए सांसद वीके सिंह ने कहा कि भारत सरकार भारत सरकार नेशनल हाईवे के साथ-साथ जिला स्तर पर भी छोटे-छोटे कस्बों के मार्गों को लेकर गंभीर है। समाज के आखिरी पायदान तक खड़े व्यक्ति को भी सरकार की योजनाओं का लाभ मिल रहा है। डासना मुख्य मार्ग से अस्पताल मार्ग के चौड़ीकरण एवं शहरीकरण के कार्य का शिलान्यास किया गया। यह मार्ग दिल्ली मेरठ एक्सप्रेसवे से डासना काली मंदिर को सीधे जोड़ता है, जिसकी लंबाई तकरीबन डेढ़ किलोमीटर है। यह कार्य लोक निर्माण विभाग द्वारा पूरा किया जाएगा। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी विक्रमादित्य सिंह मलिक, भाजपा के जिलाध्यक्ष दिनेश सिंघल, केडी त्यागी आदि मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button