शहर

राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष शंकर दत्त शर्मा को श्रद्धांजलि अर्पित की

गाजियाबाद। जवाहरलाल नेहरू राष्ट्रीय युवा केन्द्र के राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष शंकर दत्त शर्मा का निधन हो गया। उनके निधन पर संस्था के पदाधिकारियों ने श्रद्धांजलि अर्पित की। संस्था के महामंत्री जगत प्रकाश शर्मा ने कहा कि शंकर दत्त शर्मा ने संस्था को मजबूत करने व उसकी देश भर में अलग पहचान दिलाने में अहम भूमिका निभाई थी। उन्होंने युवाओं व खेल को आगे बढाने के लिए कई योजनाएं भी शुरू कीं। उनका निधन संस्था के लिए बहुत बड़ी क्षति है, जिसकी भरपाई कर पाना संभव नहीं है। अनिल शर्मा, रंजीत साहा, सुरेन्द्र, मनबीर सिंह आदि ने भी श्रद्धांजलि अर्पित की।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button