लेटेस्टशहर

यशोदा अस्पताल की वरिष्ठ स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. शशि अरोरा के सफल आपरेशन से महिला ने दिया चार बच्चों को जन्म

गाजियाबाद। कमला नेहरू नगर गाजियाबाद निवासी एक महिला को नेहरुनगर स्थित यशोदा अस्पताल में भर्ती कराया गया था। प्राथमिक उपचार एवं जांचों के बाद महिला को तुरंत लेबर रूम में ले जाया गया। यशोदा अस्पताल की उपाध्यक्ष एवं वरिष्ठ स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. शशि अरोरा एवं उनकी टीम ने तुरंत ही मरीज का उपचार शुरू कर दिया। आॅपरेशन के दौरान वरिष्ठ नवजात शिशु रोग विशेषज्ञ डॉ. (मेजर) सचिन दुबे आपरेशन थिएटर में उपलब्ध रहे। डॉ. शशि अरोरा ने इस गहन आपरेशन को सफलतापूर्वक किया एवं महिला के चार स्वस्थ बच्चों को जन्म दिया। इसमें तीन लड़के एवं एक लड़की थी। जन्म के तुरंत बाद चारों बच्चों को डॉ. सचिन दुबे के संरक्षण में नर्सरी में भेज दिया गया। चार बच्चों की डिलीवरी में जच्चा एवं बच्चों पर जान का खतरा बना रहता है एवं सफलतापूर्वक डिलीवरी के बाद बच्चों के लिए अत्याधुनिक नर्सरी एवम कुशल नेतृत्व की आवश्यकता रहती है। लेकिन सफल आपरेशन के बाद जच्चा एवं चारों बच्चे स्वस्थ हैं। अस्पताल के प्रबंध निदेशक डॉ. रजत अरोरा ने डॉ. शशि अरोरा एवं डॉ. सचिन दुबे को सफल आॅपरेशन के लिए बधाई देते हुए कहा कि यशोदा अस्पताल नेहरू नगर गाजियाबाद का नवजात शिशु विभाग विश्वस्तरीय  चिकित्सा सुविधाओं से सुसज्जित है। अब गाजियाबाद के लोगों को दिल्ली के अस्पतालों की ओर रुख नहीं करना पड़ता है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button