राजनीतिलेटेस्टशहर

शहर की गली-गली से आ रही आवाज, इस बार भी योगी सरकार

  • अतुग गर्ग को गुर्जर समाज ने दिया खुला समर्थन
  • मोदी-योगी के नेतृत्व में देश-प्रदेश की विश्व पटल पर बनी अच्छी पहचान: अतुल गर्ग
    गाजियाबाद।
    शहर सीट से भाजपा प्रत्याशी अतुल गर्ग का जनसंपर्क अभियान जोर-शोर से जारी है। शहर में जहां-जहां वे जनसंपर्क के लिए जा रहे हैं वहीं उन्हें लोगों का भरपूर प्यार मिल रहा है। अतुल गर्ग को अपना पूर्ण समर्थन देने और फिर से योगी की सरकार बनाने का लोग संकल्प ले रहे हैं। जोश से लबरेज युवाओं ने भी योगी सरकार के कार्यों से खुश होकर अतुल गर्ग को भारी वोटों से जिताने की बात कही। शहर का व्यापारी वर्ग हो, मजदूर तबका हो, सभी एक बार फिर से योगी सरकार को चाहते हैं। जनसंपर्क के दौरान अतुल गर्ग ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी ही वह हौसला रखती है जो भूमाफियाओं द्वारा अर्जित की गई संपत्तियों पर बुल्डोजर चलाती है। गुंडे-माफियाओं अतीक अहमद जैसों को जेल की सलाखों के पीछे भिजवाने का कार्य किया है। उन्होंने कहा कि गरीबों के कल्याण के लिए यदि किसी सरकार ने काम किया है तो वह मोदी-योगी की सरकार है। उन्होंने कहा कि अपराधी बिलों में छुप गए, बहन-बेटियां सुरक्षित हो गर्इं, यह सब योगी सरकार में संभव हुआ। उन्होंने कहा कि जिले गाजियाबाद की बात करें तो गाजियाबाद के चारों तरफ आप देख लो, एक्सप्रेस-वे हैं, नया बस अड्डा तक मेट्रो ट्रेन आई है, रैपिड रेल का कार्य तेजी से चल रहा है। पूर्व की सरकारों में क्या हालत थी आप भलीभांति जानते हैं। एनएच-24 हो या एनएच-58, सभी जगह जाम मिलता था। लोग घर से निकलने से पहले सोचते थे कि दिल्ली, मेरठ, हापुड़ जाना है तो दो घंटे पहले निकलना होगा। लेकिन मोदी-योगी की सरकार में एक्सप्रेस-वे का निर्माण कराया गया। अब हापुड़ जाओ, मेरठ जाओ, सिर्फ 25 मिनट लगते हैं। मेरठ रोड का जाम खत्म हो गया। सीधे नए बस अड्डे से मेट्रो में बैठिए और दिल्ली पहुंचिए। उन्होंने कहा कि विपक्ष के पास कहने के लिए कुछ नहीं है। उन्होंने कहा कि नरेन्द्र मोदी 2014 में प्रधानमंत्री बने। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने देश के विकास में पंख लगाने का कार्य किया। पीएम मोदी के नेतृत्व में देश निरंतर विकास के पथ पर आगे बढ़ा तो 2017 में उत्तर प्रदेश में भी लोगों ने बदलाव का मन बनाया और भ्रष्टाचारी, गुंडों को संरक्षण देने वाली सरकार को उखाड़ फेंका। पूर्ण बहुमत के साथ भाजपा की सरकार बनी और योगी आदित्यनाथ मुख्यमंत्री बने। सीएम योगी ने गुंडों, माफियाओं की ऐसी कमर तोड़ी की कि प्रदेश में अमन-शांति का वातावरण बना। उन्होंने फिर से योगी आदित्यनाथ को मुख्यमंत्री बनाने के लिए भाजपा को जिताने का आह्वान किया। उनके आह्वान करते ही लोगों ने संकल्प लिया कि इस बार भी पूर्ण बहुमत की सरकार बनाने के लिए भाजपा को वोट करेंगे। जनसंपर्क के दौरान गुर्जर समाज ने खुला समर्थन देने का ऐलान किया। उनके जनसंपर्क अभियान में राज्यसभा सांसद अनिल अग्रवाल और भाजपा संगठन के पदाधिकारी भी साथ रहे।
    अतुल गर्ग ने कमला पैलेस, शांति नगर, सेक्टर 9, बिहारी पुरा, विजयनगर, कैलाश नगर, नवयुग मार्केट, शिवा टावर जीटी रोड, गांधी नगर, बाघ भटियारी, गुड़ मंडी, नासिर पुर गांव, रमते राम रोड, कालकागढ़ी चौक पर जनसम्पर्क किया। इन मौकों पर वीरेंद्र गुप्ता, चंद्रपाल सिंह, ओमप्रकाश ओड, जगमोहन, सतेंद्र, दिनेश पाल, सुरेंद्र यादव, सुरेंद्र सैन, विवेक सिंघल, संजीव मित्तल, प्रदीप, दिनेश, हर्ष शर्मा, अशोक पहलवान, रमेश गुप्ता, पवन गुप्ता, रविंद्र त्यागी, डिंपल त्यागी, आलोक गर्ग, राजीव दिवाकर, देवेंद्र त्रिपाठी, रोहित पंडित, चंपा माहौर, पवन शर्मा, आदित्य शर्मा, सुधीर शर्मा, देवनारायण शर्मा, श्रीचंद मास्टर, निर्दोष सिसोदिया, संजय प्रजापति, संपत सिंह भाटी, इंद्रजीत सैनी, विकास शर्मा, ललित शर्मा, गोकुल शर्मा, महेंद्र सिंह, रविंद्र गोला, पदम सिंह, बीरेन्द्र सिंह, अमित शर्मा, अशोक चतुवेर्दी, कमल गोर, सुनील शर्मा, एसपी त्यागी, विकास त्यागी, एचडी शर्मा, बीपी शर्मा, रवि कौशिक, रमेश त्यागी, हरीलाल, दुर्जन सिंह गौतम, नरेश कुमार, सुमित कुमार, ध्रुव, योगेश त्यागी, फूल सिंह, विनोद कुमार सिंह, जगमोहन सिंह, दिनेश उत्कल, मोहित राणा, भरत यादव, सुखबीर सिंह, मदन सिंह, सुनील यादव, ललित कश्यप, दिनेश पाल, पप्पू पंडित, जितेंद्र यादव, जगपाल, प्रवीन पाल, अरुण पाल, ब्रह्मपाल आदि रहे। अतुल गर्ग को गुजर समाज द्वारा समर्थन देने के दौरान अधिवक्ता बीरम सिंह भाटी, श्यामवीर चौधरी, जगत सिंह नागर, सुरेंद्र प्रेमी, बलराज विधूड़ी, वेद पाल मुखिया, बाबू राम बिशनोई, नरेंद्र बंसल, मांगे राम कसाना, डॉ राजेन्द्र विकल, भंवर सिंह, सुरेंद्र प्रसाद, हरि नागर, राजबीर सिंह आदि उपस्थित रहे।
    अतुल गर्ग के लिए हरियाणा के डिप्टी स्पीकर ने किया जनसंपर्क
    हरियाणा के डिप्टी स्पीकर रणवीर सिंह ने शहर सीट से भाजपा प्रत्याशी अतुल गर्ग के लिए कई कॉलोनियों में जाकर जनसंपर्क किया। इस दौरान उन्होंने लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि उत्तर प्रदेश में योगी सरकार ने पिछड़ों के हितों में बहुत कार्य किए हैं। अपराधों पर अंकुश लगाने का काम किया है। विकास की बयार बही है। उन्होंने कहा कि हरियाणा में जिस तरह से भाजपा सरकार विकास के मापदंडों, बेरोजगारी को दूर करने की दिशा में काम कर रही है, ठीक उसी तरह उत्तर प्रदेश में योगी सरकार ने काम किया है। उन्होंने कहा कि गाजियाबाद में पांच साल पहले क्या हालत थी और आज देखिए चारों साफ-सुथरा माहौल नजर आता है। अतुल गर्ग ने शहर के विकास के लिए बहुत कार्य किया है। उन्होंने लोगों से फिर से भाजपा की पूर्ण बहुमत से सरकार बनाने के लिए लोगों से अपील की।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button