लेटेस्टशहर

गाजियाबाद कराते स्कूल के खिलाड़ियों ने लहराया परचम, झटके 15 मैडल

गाजियाबाद। गाजियाबाद कराते स्कूल ने हाल ही में आयोजित गजियाबाद जनपद कराते चैंपियनशिप में हिस्सा लिया। इस प्रतियोगिता में 259 खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया था। प्रतियोगिता में गाजियाबाद कराते स्कूल के 15 खिलाड़ियों ने भी भाग लिया और बेहतर प्रदर्शन करते हुए 15 खिलाड़ियों ने पदक जीते। इन खिलाड़ियों में सोनम, राहुल सिंह, चारुल ने स्वर्ण पदक जीता जबकि यमन श्रीवास्तव, शूर्यंश सिंह परिहार, रिया सिंह, जिया सिंह ने रजत पदक हासिल किया। युवराज सिंह, अमित, अभिषेक, अंशु, अनीशा, रोहन, दिव्यांश, यशवी ने कांस्य पदक जीता। शिहान नरेंद्र सिंह ने बताया कि आयोजन अध्यक्ष अनिल कौशिक के अनुसार प्रतियोगिता के विजेता अब उत्तर प्रदेश कराते चैंपियनशिप मैं भाग लेंगे। गाजियाबाद कराटे स्कूल के महासचिव ने बताया कि महिला वर्ग में सोना ने अच्छा प्रदर्शन किया वही पुरुष वर्ग में राहुल ने भी अच्छा प्रदर्शन किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button