मनोरंजनलेटेस्टस्लाइडर

The Family Man 2 बनी दुनिया की सबसे पॉपुलर सीरीज, मनोज बाजपेयी के शो को IMDb ने दी ये रेटिंग

नई दिल्ली। मनोज बाजपेयी स्टारर द फैमिली मैन 2 रिलीज होने ही दर्शकों के दिलों पर छा गई। ये सीरीज दुनिया में सबसे पॉपुलर सीरीज में से एक बन गई है।पिछले महीने रीलिज हुई इस सीरीज का जादू लोगों के सर चढ़कर बोल रहा है आलम ये है कि दर्शक अभी से इसके तीसरे सीजन का इंतजार कर रहे हैं। शो के मेकर राज और डीके भी द फैमिली मैन 3 की तैयारी में जुट गए हैं। अब इस शो ने अब एक नया कीर्तिमान गढ़ दिया है।

IMDb ने विश्व की सबसे पॉपुलर सीरीज की लिस्ट में द फैमिली मैन 2 को चैथे नंबर पर रखा है। शो के मेकर्स और कलाकार सोशल मीडिया पर इस उपलब्धि पर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। इस लिस्ट में द फैमिली मैन से पहले लोकी, स्वीट ट्रूथ जैसे शो नंबर एक और दो पर हैं।


The Family Man 3 में नजर आएगा साउथ का ये सुपस्टार

मनोज बाजपेयी स्टार वेब सीरीज ‘द फैमिली मैन 2’ का जादू लोगों के सर चढ़ कर बोल रहा है। दूसरे सीजन जहां ओटीटी पर धूम मचा रखी है वहीं लोग अब इसके तीसरे सीजन का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। मेकर्स ने भी आगे के लिए कमर कस ली है और तैयारी शुरू कर दी। सीजन 2 में सामंथा अक्किनेनी की शानदार एक्टिंग देखने के बाद फैन्स की आशाएं शो से बढ़ गईं है जिसका ध्यान रखते हुए मेर्कस ने कुछ फैसला किया है। खबर है कि इसके आगामी सीरीज में साउथ के एक और सुपरस्टार की एंट्री होने वाली है।

खबर है कि तमिल सिनेमा के स्टार विजय सेतुपति को विलेन के रोल के लिए अप्रोच किया है। सूत्रों के अनुसार मेकर्स राज एंड डीके इस बार ‘द फैमिली मैन 3’ के लिए ‘मक्कल सेल्वन’ थलापति विजय को साइन कर रहे हैं।

आधिकारिक बयान का इंतजार

खबरों की मानें तो मेकर्स ने सीजन 2 के लिए भी विजय सेतुपति को अप्रोच किया था। लेकिन तब उन्होंने व्यस्तता के कारण इस शो को मना कर दिया था। वहीं अब तक इस बात की कोई जानकारी नहीं है कि इस वेब शो के लिए विजय ने हामी भरी है या नहीं। हालांकि इस खबर पर अब तक कोई ऑफिशियल बयान जारी नहीं हुआ है। पर उम्मीद है जल्दी ही निर्माता-निर्देशक इस खबर पर आधिकारिक एलान करेंगे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button