उत्तर प्रदेशगाजियाबाद

एक महीने पहले खाली कराई निगम की भूमि पर फिर हो गया कब्जा, मेयर ने कब्जा हटाने के दिए निर्देश

गाजियाबाद। शहर को सुंदर बनाने, नगर निगम की भूमि बचाने और नगर निगम की आय बढ़ाने के लिए महापौर सुनीता दयाल द्वारा काफी प्रयास किए जा रहे हैं। इसी क्रम में महापौर ने मुख्य अभियंता एन के चौधरी की टीम के साथ विजय नगर स्थित तिगरी गोल चक्कर, पुराने शहर में और पटेल मार्ग रोहन मोटर्स के सामने निगम की भूमि का निरीक्षण किया। विजय नगर एन एच 9 से तिगरी गोल चक्कर तक के रॉड के दोनों तरफ में सौन्दर्यीकरण किया जाएगा जिसमें सड़क, ग्रीन बेल्ट और साज सज्जा हेतु कार्य किया जाना है जिससे शहर में प्रवेश करते समय सुंदर शहर दिखाई पड़े, जिससे गाजियाबाद शहर के प्रति अच्छा संदेश भी मिलेगा। उपरोक्त कार्य की रूप रेखा नक्शे पर तैयार कर ली गयी है और जल्द ही कार्य योजना के साथ कार्य भी किया जाएगा। निरीक्षण के दौरान विजय नगर तिगरी गोल चक्कर पर महापौर ने देखा कि कुछ समय पहले जो अतिक्रमण हटाकर भूमि मुक्त की गई थी वह फिर कब्जा हो गया है जिसको लेकर सम्पत्ति के अधिकारियों को वही से फोन वार्ता की और उनको बताया कि अगर यहाँ दोबारा कब्जा हो गया है तो आप क्या कर रहे थे, आपकी जिम्मेदारी है कब्जा हटवाने की, आप जल्द कब्जा हटवाए और अपनी भूमि की देख रेख भी रोजाना करें।

रोहन मोटर्स पटेल मार्ग पर नगर निगम बनाएगा कमर्शियल मार्केट, मेयर ने किया निरीक्षण

पटेल मार्ग स्थित रोहन मोटर्स के सामने नगर निगम की रिक्त भूमि है जिसपर नगर निगम कमर्शियल कॉम्प्लेक्स बनाने की तैयारियां शुरू कर दी हैं, कमर्शियल मार्केट के बन जाने से निगम की आय में भी वृद्धि होगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button