लेटेस्टशहर

दसवीं-बाहरवीं की परीक्षा: 65 केन्द्रों पर हो रही परीक्षा, सेक्टर व जोनल मजिस्ट्रेट तैनात

गाजियाबाद। माध्यमिक शिक्षा परिषद की हाई स्कूल एवं इंटर की बोर्ड परीक्षा 2022 आज से शुरू हो गई हैं। इस परीक्षा में हाई स्कूल में कुल 25696 एवं इंटर में कुल 28819 परीक्षार्थी सम्मिलित हो रहे हैं। परीक्षा जनपद के कुल 65 परीक्षा केंद्रों पर कराई जा रही है। परीक्षा के सकुशल संपादन एवं परीक्षा केंद्रों के प्रभावी निरीक्षण के लिए 4 जोनल मजिस्ट्रेट 12 सेक्टर मजिस्ट्रेट तैनात किए गए हैं। साथ ही सभी 65 परीक्षा केंद्रों पर स्टैटिक मजिस्ट्रेट भी तैनात किए गए हैं। परीक्षा के प्रभावी अनुश्रवण के लिए सभी परीक्षा कक्ष में सीसीटीवी कैमरा एवं वॉइस रिकॉर्डर लगाया गया है और जनपद के जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय में बने जनपदीय कंट्रोल रूम में सभी केंद्रों की वेबकास्टिंग की व्यवस्था की गई है। इसकी मॉनिटरिंग के लिए अपर नगर मजिस्ट्रेट द्वितीय को प्रभारी अधिकारी नामित किया गया है। परीक्षा के दौरान केंद्रों के निरीक्षण के लिए पांच सचल दलों की भी तैनाती की गई है। सभी परीक्षा केंद्रों पर पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती की गई है। जनपद में परीक्षापूर्ण सुचिता, पवित्रता एवं नकल विहीन संपन्न हो इसके लिए सभी आवश्यक तैयारियां सुनिश्चित करा ली गई है। गुरुवार को एडीएम प्रशासन ऋमु सुहास, एसडीएम विनय कुमार सिंह आदि ने कई परीक्षा केन्द्रों का निरीक्षण किया। पांच सचल दलों ने केन्द्रों का निरीक्षण किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button