लेटेस्टशहर

भाजपा में ब्लॉक प्रमुख प्रत्याशी को लेकर मुरादनगर में फंसा पेंच, केडी त्यागी लगा रहे जोर

गाजियाबाद। जिला पंचायत अध्यक्ष की कुर्सी हथियाने के बाद भाजपा का पूरा फोकस अब ब्लॉक प्रमुख पर आ गया है। जिले के चार में से तीन ब्लॉक प्रमुखों में भाजपा ने अपने प्रत्याशी घोषित कर दिए हैं लेकिन मुरादनगर ब्लॉक पर अभी पत्ते नहीं खोले हैं। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार बसपा से निष्कासित केडी त्यागी भाजपा में आने के लिए पूरा जोर लगा रहे हैं। भाजपा में आने के बाद वे प्रत्याशी बनाए जा सकते हैं। हालांकि भाजपा यहां राजीव त्यागी पर दांव खेल सकती है। राजीव त्यागी और केडी त्यागी दोनों ने ही ब्लॉक प्रमुखी के लिए पूरी गोटियां फिट कर रखी हैं। दोनों में ही कड़ी टक्कर है। भाजपा से नजदीकियां बढ़ते देख ही केडी त्यागी को बसपा ने निष्कासित किया था। केडी त्यागी निर्विरोध बीडीसी चुने गए हैं और ब्लॉक प्रमुख के लिए शुरू से ही क्षेत्र में मेहनत कर रहे हैं। राजीव त्यागी भी पूरी तैयारी के साथ मैदान में हैं। मुरादनगर विधायक अजीतपाल त्यागी ने राजीव त्यागी के लिए काफी मेहनत की है। दोनों अपने पास पर्याप्त क्षेत्र पंचायत सदस्यों का समर्थन बताते हैं। अब देखना यह है कि पार्टी अब किसे प्रत्याशी बनाती है। भाजपा के जिलाध्यक्ष दिनेश सिंघल का कहना है कि शाम तक प्रत्याशी की घोषणा कर दी जाएगी। 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button