लेटेस्टशहर

सपा नेता जीतू शर्मा को गुंडा एक्ट का नोटिस भेजने का विरोध

गाजियाबाद। सपा नेता जीतू शर्मा को गुंडा एक्ट का नोटिस भेजे जाने का विरोध किया गया। समाजवादी पार्टी के महानगर अध्यक्ष राहुल चौधरी के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने एडीएम सिटी शैलेन्द्र सिंह से मुलाकात की और गुंडा एक्ट के नोटिस भेजने का विरोध दर्ज कराते हुए गुंडा एक्ट के नोटिस को रद्द करने की मांग की। राहुल चौधरी ने कहा कि लोकतंत्र में जन समस्या उठाना, सरकार की जन विरोधी नीतियों का विरोध करना, धरना-प्रदर्शन करने का अधिकार सबको है, लोकतंत्र में हम विपक्षी होने का धर्म बनता है कि सरकार को उचित मार्ग दिखाएं। इसलिए जीतू शर्मा को भेजे गए गुंडा एक्ट के नोटिस को रद्द किया जाए। एडीएम सिटी ने आश्वासन दिया कि उचित करवाई की जाएगी। इस दौरान पूर्व विधायक सुरेंद्र कुमार मुन्नी, मनमोहन झा गामा, हरीश चौधरी, कल्लन, हिमांशु पराशर, एडवोकेट रमेश यादव, मधु चौधरी, कृष्ण यादव, ताहिर हुसैन, हरेंद्र कसाना, मनमोहन शर्मा, राहुल कुमार आदि मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button